अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया था- नन्दलाल

HIGHLIGHTS

  • अहिल्याबाई होल्कर नेधर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया था:नन्दलाल
  • महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना गया है:अजीत रावत

सोनभद्र। ब्लॉक राबर्ट्सगंज में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी के जन्म त्रिशताब्दी वर्ष के अंतर्गत ब्लॉक सभागार राबर्ट्सगंज में संगोष्ठी संपन्न हुई। संगोष्ठी में बतौर मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  मौजूद रहे। संगोष्ठी का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी  के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि कर किया।


Advertisement

संगोष्ठी का संचालन जिला महामंत्री महिला मोर्चा गुड़िया त्रिपाठी ने किया। मुख्यअतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए महारानी अहिल्याबाई होलकर जी ने महिलाओं की मान सम्मान को बढ़ाने के उद्देश्य से नारी शिक्षा पर जोर दिया इससे पहले महिलाओं को केवल घरों में थोड़ा बहुत पढ़ाने का चलन था जिसे आगे बढ़ाते हुए स्कूल शिक्षा तक बढ़ाने में विस्तार किया गया

Advertisement

विधवा महिलाओं को यह अधिकार छोड़ी गई संपत्ति को उत्तराधिकारी होगी एवं अपनी इच्छा अनुसार उसका उपयोग भी कर सकेंगी उन्होंने महिला सशक्तिकरण का प्रतीक माना है।
संगोष्ठी मे वक्ता रचना तिवारी  ने कहा सनातन धर्म की संरक्षिका लोकमाता अहिल्याबाई होलकर भारतीय इतिहास में जानी जाती है

Advertisement

जिनका जीवन अध्यात्म का धर्म और सुशासन का अनुपम संगम था मंदिरों का जीर्णाेद्धार मध्यकाल की विषम परिस्थितियों में लोक माता अहिल्याबाई होलकर अपने अद्म्य  साहस और शौर्य का परिचय देते हुए  मुगल आक्रांताओं द्वारा विध्वंस किए गए मंदिरों का पुनर्गठन निर्माण कराया उन्होंने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक खंडित हुए मंदिरों का न केवल जीर्णाेद्धार कराया अपितु सनातन धर्म संस्कृति के गौरव को पुनर्जीवित किया उनके द्वारा किए गए मंदिर पुन्ह निर्मित कराया।

Advertisement

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत  ने आये हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए अहिल्याबाई होल्कर जी के पदचिन्हों पर हम सभी चलने का काम करते हैं और पार्टी रानी अहिल्याबाई होलकर जी के लिए यह कार्यक्रम कराकर उन्हें फिर से समाज में सम्मान और लोगों को जानकारी साझा करने के लिए कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है

Advertisement

जिसमें सभी जनता को मातृशक्ति को यह प्रेरित किया जा रहा है की लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी हमारे समाज देश के लिए बहुत कुछ किया वह हम सभी के लिए गौरव है।
कार्यक्रम मे मुख्यरुप से कवित्री रचना त्रिपाठी ,मण्डल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, सत्यप्रताप सिंह, अनूप तिवारी, रंजना पाण्डेय, बंदना वर्मा, राधिका, प्रमिला, प्रेमशीला, किरन, पूनम सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisment
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें