HIGHLIGHTS
- सोनभद्र बच्चों ने कबड्डी और योग प्रतियोगिता में बाजी मारी
विनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। ने बाजी मारी दिनांक 18 और 19 अप्रैल 2025 को हुए प्रतियोगिता में कबड्डी और योग प्रोग्राम का आयोजन किया गया था | जिसमें डीएवी स्कूल चुर्क रावटसगंज सोनभद्र द्वारा बच्चों ने कबड्डी और योग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया |

खेल प्रतियोगिता में बहुत से स्कूल के बच्चों ने सेंट जोसेफ कॉन्वेंट शक्ति नगर , प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रावटसगंज सोनभद्र, डीएवी स्कूल तुर्क रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र के स्कूल के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया | जिसमें प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने द्वितीय स्थान और सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस खेल प्रतियोगिता को कुशल प्रतियोगिता के लिए कानपुर और फतेहपुर से निर्णायक समिति को बुलाया गया था निर्णायक समिति में फतेहपुर द्वारा पंकज तिवारी और कानपुर से आए विक्रांत ने योग प्रतियोगिता के निर्णायक का कार्य संपन्न किया |

इस अवसर पर सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल शक्ति नगर से आए कोच अशोक कुमार सिंह और डीएवी स्कूल चुर्क रावटसगंज सोनभद्र से कोच मनोरंजन भी शामिल हुए |




























