HIGHLIGHTS
- तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव 2025 का आयोजन
सोनभद्र। दिनांक 18 अप्रैल से 20 अप्रैल 2025 को सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। खेल के प्रति युवाओं में जागरूकता को लेकर युवा खेल महोत्सव – 2025 कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है |

जिसमें खो – खो , कराटे, कबड्डी, योग और हैमर बॉल खेल खेला जाएगा | युवा खेल महोत्सव – 2025 का शुभारंभ 18 अप्रैल 2025 को प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र में किया जाएगा और समापन समारोह 20 अप्रैल 2025 को डाइट के मैदान में किया जाएगा |

युवा खेल महोत्सव में 18 अप्रैल 2025 को कराटे, ग्लेनहिल स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र में, खो-खो खेल का आयोजन प्रकाश जीनियस पब्लिक इंग्लिश स्कूल रॉबर्टगंज सोनभद्र,19 अप्रैल 2025 को योग और कबड्डी का खेल सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल रावटसगंज सोनभद्र और दिनांक 20 अप्रैल 2025 अप्रैल को डायट परिसर में हैमर बाल खेल का आयोजन किया जाएगा।























