HIGHLIGHTS
- शोभा यात्रा के मार्गों पर श्री राम भक्तों ने किया पुष्प वर्षा
- शोभायात्रा में निकाली गई विभिन्न झांकियां रही आकर्षण का मुख्य केंद्र

सोनभद्र। रविवार को श्री रामनवमी के अवसर पर श्री राम दरबार अखाड़ा समिति द्वारा विजयगढ़ पेट्रोल पंप के सामने स्थित श्री राम जानकी मंदिर में दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर किन्नर समुदाय द्वारा सोहर गाकर नित्य प्रस्तुत किया गया।

इसके पश्यात शाम 4:00 बजे से अखाड़ा समिति द्वारा भव्य श्री राम दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ हुई और नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुनः रामजानकी मन्दिर पहुंची। जहा पर शोभा यात्रा में अपने कला का प्रदर्शन करने वाले सभी कलाकारों को अखाड़ा समिति द्वारा सम्मानित किया गया।

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने बताया कि विगत वर्षों की भारतीय इस वर्ष भी रामनवमी के शुभ अवसर पर दोपहर 12:00 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव का कार्यक्रम उसके पश्चात किन्नर समुदाय के लोगों द्वारा सोहर गीत गाकर उत्सव मनाया गया दोपहर 3:00 ध्वज पूजा के पश्चात भगवान श्री राम दरबार की शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु निकल गई।

शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से जाकर जिसमें राम भक्तों का जन सैलाब उमर पाड़ा भगवान गणेश की झांकी शंकर भगवान वह बनारस के महाकाल की झांकी प्रस्तुत की गई राम जानकी मंदिर में समापन किया गया।
वहीं भगवान राम दरबार की आरती उत्तर प्रदेश सरकार राज्य मंत्री संजीव गोंड ने किया।

इस अवसर अवसर पर अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि शोभा यात्रा में मनमोहक झांकियां देखकर नगर वासी भाव मुक्त हो गए भक्तों द्वारा पुष्प वर्षा वह प्रसाद वितरण फल बिस्किट पानी इत्यादि करके शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग प्रचारक उपेंद्र, जिला प्रचारक राहुल, हर्ष अग्रवाल, शिव शंकर, राम सकल, घोरावल विधायक, अनिल मौर्यशिव शंकर, जितेंद्र सिंह, हर्ष अग्रवाल, शीतल सिंह, तीरथ राज, धर्मराज सिंह, आनंद मिश्रा, रविंद्र केसरी, मनोज जालान, आशीष अग्रवाल, संगम गुप्ता, कृष्ण मुरारी गुप्ता, नरेंद्र गर्ग, रमेश जायसवाल, आनंद गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, संजय जयसवाल,

मनोज सोनकर, राजेश गुप्ता, कौशल किशोर, कीर्तन, महेश, प्रशांत सिंह, प्रशांत जैन, बलराम सोनी, विनोद सोनी, अखिलेश कश्यप, श्याम उमर, राहुल शर्मा, सत्यम सोनी, माखन चौरसिया, अभय सोनी, चंदन सोनी, लव कुश, योगेश सिंह, अनूप पांडे, तन्मय त्रिपाठी, प्रकाश श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, रुबी गुप्ता, कुसुम शर्मा, गुड़िया त्रिपाठी, प्रिया सुनकर, लवकुश प्रजापति, आशुतोष मोदनवाल, अनुपम त्रिपाठी, रवि केसरी, सुरेश केसरी सहित हजारों की संख्या में राम भक्त शोभायात्रा में शामिल हुए।

























