RSS द्वारा नगर में निकाली गई भव्य पथ संचलन यात्रा

HIGHLIGHTS

  • RSS द्वारा नगर में निकाली गई भव्य पथ संचलन यात्रा

सोनभद्र। सोनभद्र नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों द्वारा नगर स्थित रामलीला मैदान में वर्ष प्रतिपदा उत्सव व सोनभद्र नगर में पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संघ के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में राष्ट्रीय स्वयं संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार को ‘आद्य सरसंघचालक प्रणाम ‘ किए।

Advertisement


कार्यक्रम में मंचासीन जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल व नगर संघ चालक सुरेश केसरी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता ,डॉ. हेडगेवार व परम पूज्य गुरुजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर एकल गीत व अमृतबचन से हुआ। बौद्धिक उद्बोधन में जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने बताया कि,आद्य सरसंघचालक प्रणाम करने के लिए प्रत्येक स्वयंसेवक प्रतिवर्ष इंतजार करते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारतीय नववर्ष को ‘वर्ष प्रतिपदा ‘ उत्सव के रूप में मनाता है।

Advertisment

इसी दिन संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी मनाई जाती है। अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से उनका जन्म 1 अप्रैल, 1889 को हुआ था पर संघ भारतीय पंचांग के हिसाब से चलता है और उसके अनुसार डॉ. हेडगेवार का जन्म वर्ष प्रतिपदा के दिन हुआ था। वर्ष प्रतिपदा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का का पहला उत्सव है। जब जब देश व संस्कृति पर आक्रमण हुआ तब तब महापुरुषों ने संगठन की रचना किया।

Advertisement

धर्म की रक्षा करने से हमारी रक्षा होती है। आत्म विस्मॄति को हमें छोड़ना चाहिए। काफी विचार के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरू माना है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सोमवार वर्ष यानी शताब्दी वर्ष आ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 6 प्रमुख उत्सव में प्रथम उत्सव और वर्ष प्रतिपदा उत्सव है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के समय यह तय हो गया कि हर उत्सव के पीछे कोई न कोई उद्देश्य होता है।

Advertisement

आज परम पूज्य डॉक्टर साहब के जन्मदिन के अवसर पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि जहां तक का कार्य हुआ है उसे आगे बढ़ाना चाहिए। संघ की स्थापना के समय दो बातों सहारे हिंदू समाज के संगठन का उद्देश्य बनाया गया जिसमें प्रथम बात था तंत्र और दूसरा बात था मंत्र हमारा तंत्र प्रतिदिन 1 घंटे की नियमित शाखा हैं और हमारा मंत्र प्रतिदिन संघ स्थान पर होने वाली प्रार्थना है।

Advertisement

इन दोनों बातों के सहारे हम दृढ़ निश्चय के साथ आज समाज के लिए स्वीकार्य हो गए। यही परिवर्तन है। सन 1926 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पहली शाखा लगी। शताब्दी वर्ष पर विजयादशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने 7 विषय को लेकर समाज में जाने की बात बताई है। विजयादशमी के दिन 100वा  वर्ष के साथ वर्ष भर यह कार्य होने वाला है। वर्ष प्रतिपदा संकल्प उत्सव है प्राण से प्रण तक संकल्पित होना पड़ेगा।

Advertisement

वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कार्यवाह बृजेश सिंह ने किया। संघ प्रार्थना के बाद पूर्व गणवेश में उपस्थित स्वयंसेवक सोनभद्र नगर में पथ संचलन निकाले, संचलन का प्रारंभ रामलीला मैदान से होते हुए स्वर्णजयंती चौराहा, सिविल लाइन, कचहरी, हाइडील मैदान, महिला थाना होते हुए नगर भ्रमण करके पथ संचलन का विश्राम रामलीला मैदान में हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर सोनभद्र विभाग प्रचारक उपेन्द्र,सोनभद्र जिला प्रचारक राहुल, विभाग बौद्धिक प्रमुख धनंजय पाठक,विभाग सेवा प्रमुख अवध, सह जिला कार्यवाह राम लगन,नगर कार्यवाह महेश शुक्ला,सह नगर कार्यवाह बृजानंद,जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज सिंह, जिला सेवा प्रमुख नीरज ,जिला बौद्धिक प्रमुख दिनेश सिंह,जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर, नगर व्यवस्था प्रमुख संगम,खण्ड कार्यवाह घोरावल बिपिन,

Advertisement

खण्ड कार्यवाह चतरा लालू,खण्ड कार्यवाह कर्मा कामेश चुर्क नगर कार्यवाह सत्यजीत,नगर संपर्क प्रमुख अनिल सिंह,नगर सेवा प्रमुख अखिलेश,नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी0 सिंह,नगर शारीरिक प्रमुख नीतीश,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष शुक्ला, नितेश वर्मा ,ज्ञानेंद्र शरण राय, ललित नारायण सिंह,

Advertisement

विनोद पाठक, शिवशंकर, प्रमोद गुप्ता, अरुण प्रताप सिंह,शशांक शेखर कात्यायन, अरुण प्रताप सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल, अजीत चौबे,कृष्ण मुरारी गुप्ता, धर्मवीर तिवारी, राज नारायण तिवारी, बलराम सोनी, सत्यम,चंदन आदि स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें