HIGHLIGHTS
- डीएवी स्कूल रॉबर्ट्सगंज की छात्रा का हुआ राष्ट्रीय योगासन खेल में चयन
रविनय कुमार श्रीवास्तव
सोनभद्र। मंगलवार को डी ए वी स्कूल रॉबर्ट्सगंज कक्षा 5 की छात्रा मान्या शर्मा का चयन राष्ट्रीय योगासन खेल में हुआ जो कि रोटरी क्लब त्रिवेंद्रम वेस्ट केरला में 29 मार्च 31 मार्च तक खेला जाएगा |

डी ए वी स्कूल के प्रिंसिपल डॉ० अंकुर भाटिया और कोच मनोरंजन जी ने मान्या शर्मा को राष्ट्रीय योगासन खेल में सफलता के लिए बहुत शुभकामनाएं दी | राष्ट्रीय योगासन खेलों के लिए पूरे उत्तर प्रदेश स्टेट से बच्चों का चयन किया गया है, जो राष्ट्रीय योगासन खेलों में जाकर के अपना दम खम दिखाएंगे |

जिसमें बालिका वर्ग में तरणी गुप्ता, अलंकृता ,अहाना, अक्षिता ,नित्या सिंगल, अनामिका, सानवी सहगल, अमायरा अरोड़ा,मान्या खन्ना ,सिया ,अल्पना दुबे, शिल्पी यादव, रिचा गुप्ता, संगम वर्मा ,नीतू सिंह ,हैप्पी यादव ,जागृति प्रजापति, लक्ष्मी, बालक वर्ग के रूप में आलोक सिंह, उज्जवल द्विवेदी, अकरहट बाजपेई, श्रेयांश सिंह चंदेल, ओम गुप्ता, दिवाकर,चंदन कुमार टीम मैनेजर के रूप में डॉक्टर दुर्गेश कुमार फतेहपुर उत्तर प्रदेश,

संयुक्त सचिव विनय कुमार श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश, दीक्षा गुप्ता कानपुर उत्तर प्रदेश, टेक्निकल सेक्रेटरी राखी सरकार बालक वर्ग के कोच के रूप में पंकज तिवारी और बालिका वर्ग के कोच के रूप में नीतू शुक्ला फतेहपुर उत्तर प्रदेश रहेगी |




























