HIGHLIGHTS
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, स्टाम्प एंव पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. होंगे।
- अतिविशिष्ट अतिथि रमेश जायसवाल, पं० दिन दयाल विधायक (मुगलसराय) होंगे
- वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में मनोज जायसवाल (जायसवाल क्लब) व जूही जायसवाल एडवोकेट (प्रयागराज) का आगमन होगा।
- संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को किया जायेगा सम्मानित

सोनभद्र: जायसवाल यूथ क्लब ट्रस्ट सोनभद्र के द्वारा आज शाम 04 बजे से रामलीला ग्राउंड रावर्ट्सगंज में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया है। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, स्टाम्प एंव पंजीयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उ.प्र. व अतिविशिष्ट अतिथि रमेश जायसवाल, पं० दिन दयाल विधायक (मुगलसराय) एंव विशिष्ट अतिथि मनोज जायसवाल (जायसवाल क्लब) व जूही जायसवाल एडवोकेट (प्रयागराज) का आगमन होगा।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी जायेगी। कहीं संस्था के अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले को सम्मानित भी किया जायेगा।






























