HIGHLIGHTS
- ड्यूटी के बाद पुलिसकर्मियों ने खेली रंगो की होली, एसपी भी हुए शामिल
- पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में एसपी, एडिशन एसपी मुख्यालय व एडिशन एसपी ऑपरेशन शामिल हुए
- कल होली पर पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से करते रहें ड्यूटी, आज खेली होली

सोनभद्र। पुलिस लाइन चुर्क में शनिवार को होली का रंग देखने को मिला। पुलिसकर्मियों ने परंपरागत तरीके से होली का त्योहार मनाया। होली के अगले दिन शनिवार को पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर खुशियां मनाईं।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, समस्त सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, थाना प्रभारी व पुलिस के अन्य अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकानाएं एवं बधाई दी गयी।

पुलिस लाइन में संगीत की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके. इस दौरान वर्दी में फर्क भुलाकर सभी ने बराबरी से होली का आनंद लिया। बतादें कि यह परंपरा कई सालों से चली आ रही है। होली के दिन पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं। त्योहार को सकुशल संपन्न कराने के बाद अगले दिन वे अपनी खुशियां मनाते हैं। इस बार भी पुलिस लाइन में इस उत्सव की भव्य तैयारियां की गईं। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को पानी और रंग में सराबोर कर होली का आनंद लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन होली खेलते हुए नजर आए।






























