अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

HIGHLIGHTS

  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला शक्तियों का हुआ सम्मान
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है- राज्य मंत्री

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शानिवार साई नर्सिंग कालेज राबर्ट्सगंज के परिसर मे महिला सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि के रुप में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड व विशिष्ट अतिथि के रुप मे सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला प्रभारी अनिल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद उपस्थित रही।

Advertisement


कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता  व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि पूरे देश और दुनिया में आज 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के रुप में मनाया जा रहा है।

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व की महिलाओं के योगदान, उनकी त्याग और साहस को समर्पित है। इस खास दिवस को महिलाओं के मान-सम्मान, समाज, सियासत और आर्थिक क्षेत्र में उनकी तरक्की के जश्न के तौर पर भी मनाया जाता है। और कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने कहा है कि बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के मंत्र के साथ महिला बहन बेटियों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा बहुत सारी योजनाएं आज संचालित कि जा रही है

Advertisement

जिसमें महिला आरक्षण विधेयक नारी शक्ति बंदन अधिनियम, प्रधानमंत्री मातृ बंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, उज्जवला योजना, तीन तलाक पर प्रतिबंध से मुस्लिम महिलाआंे को सशक्त करना प्रधानमंत्री महिला शक्ति केन्द्र योजना, राष्ट्रीय महिला कोष योजना सहित तमाम योजनाओं के द्वारा महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में सरकार की अहम भूमिका रही है।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी सभी माताओं बहनों के लिए मिशन शक्ति अभियान महिला सुरक्षा पर बल, महिला ग्राम प्रधान व पंचायतों में भागीदारी, कौशल विकास योजना में महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना सहित बहुत सारी योजनांए महिलाओं के विकास के लिए समर्पित है।

Advertisement

इस मौके सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि महिलाएं आज के समय पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। कला से लेकर खेल, बिजनेस और साइंस से लेकर टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में महिलाएं कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। ऐसे में समाज में उनकी इसी योगदान और साहस को रेखांकित करने के लिए हर साल आठ मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबी प्रसाद ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र मे अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है, चाहे वो देश की सुरक्षा के क्षेत्र में, चाहे चिकित्सा, शिक्षा के क्षेत्र में, राजनीति के क्षेत्र में या अपनी सामाजिक और पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपने कर्तव्य व निष्ठा के साथ निर्वहन करती है। आज देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर बहुत सशक्त बनाया है अब हर क्षेत्र में महिलाओं की भागेदारी बढ़ चढ़कर दिखाई देगी।

Advertisement

इस मौके पर जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि आज भी महिलाओं के बगैर समाज की कल्पना नही कि जा सकती समाज मे महिलाओं का योगदान हो या आर्थिक क्षेत्र में पुरुषों से कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है। ऐसे मे हर साल 8 मार्च को महिलाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल जी ने आये हुए सभी अतिथियों एवं नारीशक्तियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप राजनैतिक क्षेत्र से रुबी प्रसाद, कवियत्री रचना तिवारी, डॉ0 अनुपमा सिंह, चिन्ता पाण्डेय (पत्रकार) शिक्षा क्षेत्र से रागिनी तिवारी, प्रमिभा कानोडिया, शालू केसरवानी, शीतल, रुकमिणी, निर्मला, उत्तरा त्रिपाठी, चित्रा जालान, मणिकर्णिका कोल, निशी मौर्या सहित जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है, उनको मुख्यअतिथि द्वारा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें