मिशन शक्ति” अभियान के तहत एडीशनल SP ने महिलाओं के साथ वाद-संवाद कर दी महिला सुरक्षा कानून की जानकारी

HIGHLIGHTS

  • एडीशनल एसपी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में “महिलाओ के लिए बने कानून एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन” हेतु महिलाओं के साथ किया गया वाद-संवाद।


सोनभद्र। महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन हेतु चलाये जा रहे “मिशन शक्ति” अभियान के क्रम में  शनिवार को भगवान अवधूत महाविद्यालय अनपरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र द्वारा महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “महिलाओं के लिए बने कानून एवं महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन” के विषय में वार्तालाप किया गया।

Advertisement

जिसमें महिलाओं/बालिकाओं को उनके अधिकारों एवं कानूनी प्रावधानों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों, साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट तथा शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी प्रदान किया गया।
सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेट्फार्मों के सुरक्षित उपयोग एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से बरते जाने वाले एहतियात के बारें में, साइबर अपराधों एवं डिजिटल अरेस्ट के बारें में विस्तृत जानकारी देते हुए,

Advertisement

शासन द्वारा जारी *विभिन्न हेल्पलाइन न0 जैसे- साइबर हेल्पलाइन नम्बर-1930 सहित विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबरों तथा- 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा,

Advertisement

1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि के विषय में विस्तृत जानकारी दिया गया। महिला सम्बन्धित अपराध को रोकने के लिए महिलाओं को मोबाइल में पुलिस हेल्पलाइन न0 को सुरक्षित रखने के लिए बताया गया।*

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें