महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के लिए किया गया आह्वान

HIGHLIGHTS

  • महिला हितैषी ग्राम पंचायत बनाने के लिए  किया गया  आह्वान

संतोष दयाल

म्योरपुर, सोनभद्र। स्थानीय ब्लॉक के ग्राम पंचायत म्योरपुर जिसे राज्य स्तर पर चयनित जनपद सोनभद्र के ब्लॉक में ग्राम पंचायत म्योरपुर में ग्राम प्रधान संगीता जायसवाल  के अध्यक्षता मे महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया उक्त महिला ग्राम सभा में सहायक विकास अधिकारी  पंचायत अजय सिंह ने  सरकार के द्वारा चलाये जा रहे

Advertisement

योजनाओं और सेवाओं के बारे में बिस्तार से चर्चा करते हुए महिलाओं के विकाश और सहभागिता पर जोर दिया और कहा कि महिला हितैषी पंचायत बनाया जाए जिससे महिलाओं की भागीदारी बढ़े और उनके नेतृत्व का विकास हो
ग्राम प्रधान सांगिता जायसवाल  ने ग्राम पंचायत में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओ को. सम्मानित करते हुए महिला सभा का गठन किया

Advertisement

जिससे महिला सभी की नियमित बैठक करके महिलाओ के अधिकारों को मजबूत बनाने हेतु रणनीति बनाई जा सके उक्त बैठक महिला कंस्टेबल सांगिता पाठक द्वारा महिला सुरक्षा, बाल विवाह, महिला उत्पीड़न को कम करने हेतु सम्बोधित किया साथ हि स्वास्थ विभाग से इंदु राही और इंदु द्वारा महिलाओं और किशोरियों को मिलने वाली स्वास्थ सेवाओ के बारे बिस्तार से चर्चा किया।

Advertisement


पिरामल फाउंडेशन से जनपद प्रतिनिधि वीरेन्द्र पाण्डेय और पंचायत विभाग से ट्रेनर भास्कर ने अंतरष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत के विकाश में महिलाओं की सहभागिता, महिलाओ का अधिकार और महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा किया  स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओ की स्वास्थ्य किट वितरण किया गया।

Advertisement

साथ में किशोरी स्वास्थ्य पे किशोरियों को  सम्मानित किया गया उक्त महिला ग्राम सभा के बैठक में गणेश जायसवाल ग्राम पंचायत सचिव अखिलेश दुबे   द्वारा संचालन के साथ गर्भवती महिलाओ को फल एवं सभी को जलपान वितरण करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया गया महिला ग्राम सभा में  पंचायत सहायक आयुषी जायसवाल समेत सैकड़ों किशोरियों और महिलाओ ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें