सोमवार को जिले के पर्यटन का प्रमुख केन्द्र सलखन फासिल्स पार्क का आयुक्त विध्याचल मण्डल मिर्जापुर बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान आयुक्त ने कहा कि पर्यटन के दृष्टि से पार्क का सौंदरीकरण कर पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय। इसके साथ ही जाने के लिए कार्य योजना बनाने पर विचार विमर्श किया जाय।
HIGHLIGHTS
- सलखन फासिल्स पार्क पर सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये: कमिश्नर
- सलखन फासिल्स पार्क में पर्यटकों के लिए बढ़ाई जाय सुविधाएं: कमिश्नर
- पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बनाये जाने पर बल दिया जाय: कमिश्नर


सोनभद्र। सोमवार को आयुक्त विंध्याचल मण्डल मीरजापुर, बाल कृष्ण त्रिपाठी द्वारा फासिल्स पार्क सलखन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान अमूल्य धरोहर के रूप में फासिल्स पार्क को संरक्षित करने, पर्यटन के दृष्टि से पर्यटकों के लिए बेहतर ढंग से विकसित करके पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बिन्दु बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। फासिल्स पार्क को विकसित करने के लिए बेहतर तरीके से कार्ययोजना तैयार करने पर बल दिया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि फासिल्स पार्क के सौन्दर्यकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा दो करोड़ की धनराशि की मांग की गयी है। जिसके माध्यम से पर्यटकों के बैठने के लिए दो ग्लोवर, नेचर ट्रेलर, प्रकृति चित्रण केन्द्र, सुरक्षा व्यवस्था के आवश्यक प्रबन्ध, गेट का निर्माण आदि कार्य कराये जाने की कार्ययोजना तैयार की गयी है।

फासिल्स पार्क के प्रचार-प्रसार करने हेतु छोटे-छोटे वीडियो क्लीप बनाकर उसे प्रकृति चित्रण केन्द्र में चलाये जायेगा, जिससे कि अधिक से अधिक संख्या में लोग फासिल्स पार्क के इतिहास को जान सकेंगें और उसे देखने के लिए जनपद में आयेंगे।

इस मौके पर जिलाधिकारी बीएन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे ) रोहित यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्वनी कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।

























