एनडीए सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है- श्यामलाल पाल

HIGHLIGHTS

  • भाजपा केवल राजनीति में धर्म का खेल खेल रही है – श्यामलाल पाल

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित समाजवादी प्रदेश महासचिव लोहिया वाहिनी मन्नू पांडेय के आवास पर सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर शनिवार को पीडीए जन चौपाल के माध्यम से संविधान बचाने और डबल इंजन सरकार के विकास के दावे की सच्चाई आम जनमानस को बताने का काम किया जा रहा है।

Advertisement



सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि “यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। संविधान बचाने के लिए पार्टी पीडीए जन चौपाल का आयोजन कर रही है। एनडीए सरकार संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने में लगी हुई है। महाकुंभ का आयोजन राजा हर्षवर्धन के समय से होता आ रहा है वे कुंभ में गरीबों को दान देते थे।

Advertisement

बीजेपी राजनीतिक लाभ के लिए इसका प्रचार कर रही है। कुंभ के बहाने सामाजिक ताने-बाने व भाईचारे को खत्म करना चाहती है। राजनीति में धर्म का खेल भाजपा खेल रही है। नई संसद में सेंगोल की स्थापना राजतंत्र का द्योतक है। बीजेपी के लोग 2014 से देश के आजाद होने की बात कर रहे हैं। धर्म व जाति के नाम पर देश को बांटना चाहते हैं। बीजेपी सरकार के संविधान विरोधी कृत्य का विरोध सपा लगातार कर रही है। आगे भी संविधान बचाने की लडाई जारी रहेगी।”

Advertisement

इसके पूर्व हिंदुआरी तिराहे व रॉबर्ट्सगंज नगर मे प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल का फूल-माला से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, सांसद छोटेलाल खरवार, पूर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा, पूर्व घोरावल विधायक रमेश चंद दुबे, संजय यादव, विजय यादव, शिवपाल देव पांडेय, अनिल प्रधान, अशोक सिंह पटेल, सुनील कुमार गौड़ आदि कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Shree digital desk
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें