विनय श्रीवास्तव
सोनभद्र। प्रथम वर्ल्ड हैमर बाल डे प्रकाश जीनियस इंटर कॉलेज रॉबर्ट्सगंज में मनाया गया। बतादें कि हैमर बाल ओपन नेशनल चैंपियनशिप 6 जून 2024 को उड़ीसा में खेला गया ,उसके बाद दूसरा अंडर -19, 26 सितंबर 2024 को लखनऊ में खेला गया और अंडर 17, 26 दिसंबर 2024 को आगरा में खेला गया | हैमर बाल खेल का निरंतर प्रचार प्रसार किया जा रहा है |

इस अवसर पर जिला हैमर बाल कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार पांडे ,उपाध्यक्ष मुकुल श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष अंबर उपाध्याय ,कोषाध्यक्ष विनोद धर , संयुक्त कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ,सचिव दीपक श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव प्रकाश मेराडी, संयुक्त सचिव अशोक कुमार सिंह, मीडिया सेल शांतनु विश्वास,कार्यकारी सदस्य में मुर्शीद जमाल, आनंद कुमार ,राकेश केसरी ,अलका उपस्थित थे |




























