महिला आरक्षियों को SP ने किया ब्रीफ, जानी उनकी समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया ब्रीफ, जानी उनकी समस्याएं

सोनभद्र। महिला आरक्षी अपने-अपने बीट में नियमित रूप से भ्रमण कर महिलाओ एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करें। उक्त बातें पुलिस लाइन चुर्क स्थित सभागार में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा महिला बीट सुदृढीकरण के सम्बन्ध में जनपद की समस्त महिला बीट कर्मियों की मीटिंग के दौरान कहा।

Advertisement

मीटिंग के दौरान महिला बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बैंकिंग करेस्पोन्डेन्ट सखी, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, छात्रवृत्ति योजना आदि तथा महिला सम्बन्धी अपराधों से बचाव व रोकथाम, महिला सम्बन्धी कानूनों पथा पाक्सो एक्ट, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम आदि के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब, मादक पदार्थों, छेड़खानी व महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों व शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Advertisement

उक्त के अतिरिक्त महिला बीट कर्मियों से उनके कार्य के सम्बन्ध में प्रश्नोत्तर करते हुये उनसे बीट क्षेत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और विभिन्न सरकारी योजनाओं व महिला सम्बन्धी कानूनों के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान करते हुये उनकी दक्षता में वृद्धि की गयी। साथ ही महिला बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों से अवगत कराते हुये ब्रीफ किया गया।

Advertisement

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला बीट कर्मियों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तथा प्रकाश में आने वाली समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारीगणों को निर्देश दिया।

इस दौरान बीट क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली तीन महिला कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने के सम्बन्ध में अनुशंसा भी की गयी। सम्मानित होने वाली महिला बीट कर्मियों में महिला आरक्षी नीलम थाना बभनी, महिला आरक्षी लवली सिंह कोतवाली राबर्ट्सगंज व महिला आरक्षी उमावती थाना बीजपुर रही। इस मीटिंग को दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह भी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें