HIGHLIGHTS
- मंगल भवन अमंगल हारी… इस चौपाई का नित्य पाठ करने से मनुष्य का शुभ मंगल होता है
चतरा, सोनभद्र। चतरा ब्लॉक के सेहुआं गांव में चल रहे अभिषेकात्मक श्री रुद्र महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन में भोलेनाथ शिव शंकर जी का श्री रूद्राभिषेक किया गया। इसके पश्यात श्री राम कथा में आजमगढ़ से पधारे राष्ट्रीय वक्ता सुप्रसिद्ध कथा वाचक गोविंद शास्त्री महाराज ने बताया श्री राम कथा से रहना चलना खाना सिखाती है। उन्होंने कहा कि मंगल भवन अमंगल हारी द्रवहु सु दसरथ अजीर बिहारी इस चौपाई का पाठ जो भी मनुष्य नित्य अपने घर में करता है उसका शुभ मंगल होता है

इसके बाद कथा वाचक ने श्री राम राज्याभिषेक की कथा सुनाई जिसे सुनकर वहां उपस्थित भक्त भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर रतन लाल गर्ग, धर्मवीर तिवारी, अशोक मिश्रा, अविनाश शुक्ला, लालजी मिश्र, विधायक प्रतिनिधि विकास मिश्रा, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, रवि प्रकाश पांडे सहित हजारों भक्त उपस्थित रहे।
























