HIGHLIGHTS
- ABVP का काशी प्रांत का चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन हुआ संपन्न
सोनभद्र। कुशभवनपुर (सुल्तानपुर) में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद काशी प्रांत का चार दिवसीय 64 वाँ प्रांतीय अधिवेशन संपन्न हुआ।जिसमें विभिन्न सत्रों का आयोजन किया गया एवं चार प्रस्ताव पारित किए गए।

अंतिम दिवस नवीन घोषणाएं की गई जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुचिता त्रिपाठी ने रॉबर्ट्सगंज के निवासी शशांक मिश्रा को प्रदेश सहमंत्री बनाए गए,मनमोहन निषाद को प्रदेश जनजातीय कार्य संयोजक व अमन जायसवाल को खेलो भारत गतिविधि का सह संयोजक घोषित किया।

बताते चलें कि सत्र 2024 25 की नवीन कार्यकारिणी सोनभद्र जिला से प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनमोल सोनी, प्रांत खेलो भारत सह संयोजक अमन जायसवाल व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शिखर सोनी, विश्वजीत साहनी, सत्यम शुक्ल को मनोनीत किया गया है।

कार्यकर्ताओं के आगमन के पश्चात नगर में शोभायात्रा निकाल कर सामाजिक लोगों द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का माला पहनाकर स्वागत किया गया।

सभी प्रमुख लोगों ने कार्यकर्ताओं को अपनी शुभकामनाओं सहित कार्यक्षेत्र में पूर्ण तन्मयता के साथ कार्य करने हेतु आग्रह भी किया है कार्यकर्ताओं के मनोनयन से जिला के कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

इस दौरान जिला संयोजक मृगांक दुबे, विभाग सह संयोजक सौरभ सिंह पंकज, तहसील संयोजक राहुल जालान, सौरभ चतुर्वेदी, गणेश पांडे,बलराम सोनी, अभय सिंह, रमेश साहनी, शिवम सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें ।






















