S.B.A चुनाव: अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशियों समेत 15 ने किया पर्चा दाखिल

HIGHLIGHTS

  • एसबीए चुनाव: कुल 33 लोगों ने लिया पर्चा
  • अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन लोगों ने लिया पर्चा
  • प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से किया संपर्क, चुनावी सरगर्मी हुई तेज

सोनभद्र। बहु प्रतीक्षित सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए बुधवार को पहले दिन अध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशियों समेत कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। जबकि नामांकन पत्र वितरण के दूसरे व अंतिम दिन अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सहित भिन्न-भिन्न पदों के लिए कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया। जिसकी वजह से कुल 33 लोगों ने पर्चा लिया है।

Advertisement


जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष 10 बर्ष से ऊपर, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन – तीन लोगों ने पर्चा लिया है।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी शशि कुमार मिश्र ने बताया कि पर्चा दाखिला के पहले दिन कुल 15 लोगों ने पर्चा दाखिल किया है, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्र व ओम प्रकाश पाठक ने अपना पर्चा दाखिल किया है।

Advertisement

इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए अखिलेश कुमार पांडेय  उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए  संजय कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से नीचे के लिए आशुतोष कुमार दुबे व अखिलेश कुमार मिश्र , संयुक्त मंत्री  प्रशासन अजय प्रकाश मिश्र ने पर्चा दाखिल किया है।

Advertisement

वही सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए दो प्रत्याशी सुनील कुमार व सेराज अख्तर खां एवं सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे  के लिए पांच प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, प्रमोद कुमार सिंह,  श्याम किशोर मिश्र व राहुल जैन ने पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पर्चा खरीदने के अंतिम दिन कुल 13 लोगों ने पर्चा लिया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए अशोक प्रसाद श्रीवास्तव,  महामंत्री के लिए अखिलेश कुमार पांडेय, कोषाध्यक्ष के लिए वंशीधर पांडेय,

Advertisement

संयुक्त मंत्री प्रकाशन के लिए शरद चंद्र गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए सूरज वर्मा ने पर्चा लिया। इसी प्रकार से सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से ऊपर के लिए प्रदीप पांडेय, सुनील कुमार, पुष्पा तिग्गा, सुशील कुमार चौबे व  अशोक कुमार मिश्र तथा सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे के लिए अविनाश रंजन त्रिपाठी, प्रमोद कुमार सिंह व श्याम किशोर मिश्र ने पर्चा लिया।

Advertisement

12 दिसंबर वृहस्पतिवार को अंतिम दिन शेष  प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे। उधर अध्यक्ष, महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से संपर्क किया गया। जिसकी वजह से चुनावी सरगर्मी तेज हो गई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें