HIGHLIGHTS
- कोलकाता में गूंजेगी विंध्याचल मंडल के भोजपुरी भाषा के स्वर

सोनभद्र। कोलकाता में आयोजित
दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान, पुस्तक विमोचन, सम्मान समारोह में विंध्याचल मंडल का प्रतिनिधित्व जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार/ इतिहासकार, भोजपुरी संस्कृति शोध समिति के संस्थापक दीपक कुमार केसरवानी करेंगे।

भोजपुरी भाषा, साहित्य, संस्कृति के लिए कटिबंध भोजपुरी साहित्य विकास मंच एवं प्रगति शोध फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में कोलकाता के प्रभाष नगर, रिसडा के रविंद्र भवन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में प्रथम दिवस भारतीय भाषाओं के लोक साहित्य में मानवीय मूल्य और प्रतिरोध के स्वर द्वितीय दिवस भोजपुरी भाषा के वैज्ञानिक अध्ययन संदर्भ और आठवीं अनुसूची विषय पर व्याख्यान देंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में भारत सहित, भारतीय साहित्य, कला, संस्कृति,भोजपुरी भाषा- बोली से ओत-प्रोत मॉरीशस फिजी सूरिनाम सहित अन्य देशों के विद्वान, विश्वविद्यालयो के शोधार्थी आदि भाग लेंगे।

























