HIGHLIGHTS
- महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0‘‘ के अन्तर्गत कार्यक्रम का हुआ आयोजन
- कार्यस्थल पर लैगिंक उत्पीड़न रोकने के लिए, काम का माहौल महिलाओं के लिए आरामदायक और अनुकूल हो- इन्द्रावती कुमारी
सोनभद्र। जनपद में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु ‘‘मिशन शक्ति फेज-5.0‘‘ के अन्तर्गत जिलाधिकारी के आदेशानुसार शुक्रवार को ‘‘कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013’’ पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट में इन्द्रावती कुमारी प्रोबेशन अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया।

इस अवसर पर प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 अभिमुखीकरण कार्यक्रम में उपस्थित महिला कर्मचारियों को कार्य स्थल पर महिलाओं के साथ लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 के अन्तर्गत विभागों में गठित आंतरिक समिति एवं जनपद,तहसील एवं ब्लाॅक स्तर पर गठित स्थानीय परिवाद समिति के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न होने पर उपरोक्त समितियों में शिकायत की जा सकती है। उपस्थित सभी कर्मचारियों को यौन हिंसा,लैंगिक असमानता,घरेलू हिंसा,भ्रूण हत्या तथा दहेज हिंसा आदि के सम्बन्ध में सरंक्षण, सुरक्षातंत्र,सुझावों, एवं सहायता के लिए संबोधित किया गया।

केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह एवं ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं यथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, स्पाॅन्सरशिप योजना, वन स्टाप सेंटर, निराश्रित महिला पेंशन, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष एवं विभिन्न हेल्पलाइन नम्बर-181, 1098, 112, 1090, 1076 आदि की विशेष रूप से जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर प्रोबेशन अधिकारी इन्द्रावती कुमारी, केन्द्र प्रशासक दीपिका सिंह, संरक्षण अधिकारी रोमी पाठक, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी नेहा अग्रहरी, सदस्य शीला सिंह ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे, सुपरवाइजर सुधा गिरी,केसवर्कर सीमा शर्मा, केसवर्कर तनू सिंह, प्रियंका सिंह, विपिन कुमार कन्नौजिया, विजय कुमार, राजपति आदि उपस्थित रहे।

























