सुकृत व हिन्दुआरी कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर चलाया गया बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम विशेष अभियान

HIGHLIGHTS

  • भिक्षावृत्ति में न खोए बचपन, लोगों को किया जागरूक-शेषमणि दुबे


सोनभद्र। जिलाधिकारी व  पुलिस अधीक्षक  के निर्देशन में जनपद में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में  थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, जिला बाल संरक्षण इकाई एवं चाइल्ड हेल्पलाइन  के संयुक्त टीम द्वारा थाना रावर्टसगंज अन्तर्गत सुकृत, हिन्दुआरी कस्बा सहित विभिन्न स्थानो पर मानव तस्करी एवं बाल भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु विशेष अभियान चलाया गया।  

Advertisement


         
इस दौरान टीम द्वारा कहा गया कि भिक्षावृत्ति में बच्चों के बचपन को न खोएं। अभियान चलाते हुए आम जन-मानस से बालश्रम व बालभिक्षावृत्ति न कराए जाने का आग्रह किया गया।

Advertisement



ओ आर डब्ल्यू शेषमणि दुबे  ने कहा कि भिक्षावृत्ति करने वाले बच्चों से बात की जाएगी। उनके मां-बाप को समझाया जाएगा। इसके बाद कार्यवाही  करेंगे। कोई गैंग मिलता है तो उस पर विधिक कार्यवाही  कि जायेगी। बच्चों के परिजन नहीं मिलेंगे तो उन्हें बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत करते हुये आश्रय प्रदान कराया जायेगा।

Advertisement

प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव  द्वारा  बताया  गया कि बच्चों को अनिवार्य  रूप शिक्षा से जोड़े एवं उनसे बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम जैसे कार्य न करवायें। ऐसा कार्य कराये  जाने पर उनके विरूद्ध किशोर न्याय अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Advertisement

  सुधा गिरी द्वारा  बताया गया कि बच्चों के सुरक्षा एवं संरक्षण तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में चाईल्ड हेल्पलाइन  टोल फ्री नम्बर (1098) पर काल करके जानकारी लिया जा सकता हैं।

Advertisement

टीम मे जिला बाल संरक्षण इकाई से ओ डब्ल्यू शेषमणि दुबे, चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट से सुपरवाइजर  सुधा गिरी, थाना मानव तस्करी रोधी इकाई से प्रभारी निरीक्षक रामजी यादव,मुख्य आरक्षी धनंजय यादव,  उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें