HIGHLIGHTS
- स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
विनय कुमार श्रीवास्तव
रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र में चल रहे स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में रॉबर्टगंज सोनभद्र के वृद्धा आश्रम में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रॉबर्ट्सगंज शाखा सोनभद्र द्वारा इस स्वास्थ्य कैंप में सभी पुरुष एवं महिलाओं ने अपने – अपने स्वास्थ्य की जांच करायी |

जिसमें सभी पुरुष एवं महिलाओं ने बढ़ – चढ़ के हिस्सा लिया | जिनकी उम्र 50 से ऊपर थी, जो वृद्ध आश्रम में रहते हैं | इस स्वास्थ्य कैंप का संचालन डॉक्टर संजय सिंह द्वारा किया गया |

इस कार्यक्रम में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी रॉबर्टगंज शाखा सोनभद्र के सरकारी सचिव डाक्टर एस के जायसवाल और सदस्य विनय कुमार श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।



























