HIGHLIGHTS
- चार बच्चा चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 2 वर्षीय बच्ची सकुशल बरामद
- अपहरण हुई 2 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
- पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं मामला दर्ज करते हुए चार लोगों का किया गया चालान
- घसिया बस्ती बन रहा अपराधों का गढ़

सोनभद्र| बीते सोमवार को 2 वर्षीय बच्ची के हुए अपहरण के मामले को थाना राबर्ट्सगंज पुलिस ने 12 घंटे में ही अपने सजगता और सूझ बूझ से सुलझा लिया है।
पुलिस ने चोरी हुई 2 वर्षीय बच्ची को सकुशल बरामद किया है। साथ ही बच्चा चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो महिला और दो पुरुष को भी गिरफ्तार कर लिया है।

एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे में दो वर्षीय बच्ची का सोमवार को घर के बाहर खेलते समय कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज की मदद से घसिया बस्ती में छापा मारा गया। वहां के एक घर से बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं और दो पुरुषों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

महिलाओं ने किया था बच्ची का अपहरण: इस मामले मे एडिशनल एसपी कालू सिंह ने बताया कि रॉबर्ट्सगंज कस्बे के अशोक नगर निवासी अतुल कुमार पटेल ने बताया कि उनकी दो वर्षीय भांजी अदिति घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान कुछ लोगों ने उसको अगवा कर लिया। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके तलाश शुरू की गयी।

सीसीटीवी फुटेज की मदद से रॉबर्ट्सगंज की घसिया बस्ती में छापा मारा गया। वहीं मंगलवार की सुबह बच्ची को एक घर से बरामद किया गया। दो महिला और दो पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियो के नाम लौंगी पत्नी स्व० राजकरन निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 50 वर्ष। प्रतिमा पत्नी रवि कुमार निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 25 वर्ष। रवि कुमार घसिया पुत्र बैजनाथ निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष। रिनवा कुमार घसिया पुत्र दुलारे निवासी घसिया बस्ती थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र उम्र करीब 37 वर्ष।

सोनभद्र की घसिया बस्ती का है अपराध से पुराना नाता: अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने कि घासिया बस्ती के रहने वाले इन चार लोगों ने बच्ची का अपहरण घर के बाहर खेलते समय किया था। वारदात सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हो गई। घसिया बस्ती अपराधियों का गढ़ रहा है।यहां से पहले भी बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

पुलिस टीम को दिया जाएगा ईनाम:
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय थाना राबर्ट्सगंज, 30नि0 कमल नयन दूबे चौकी प्रभारी कस्बा, हे0का0 मनीष कुमार चौकी, लवकुश खरवार, राजेश पासवान, मदन कुमार, चन्द्रकला को पुलिस अधीक्षक ने शाबासी व इनाम की घोषणा की।
























