सोनभद्र। विधिक सेवा दिवस (लिगल सर्विस डे) के अवसर पर शनिवार को डॉ बृजेश कुमार सिंह “महादेव”
सअ. पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी ब्लाक स्काउट मास्टर नगवा सोनभद्र के नेतृत्व में पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी नगवां सोनभद्र के बच्चों ने निकाली रैली।

डॉ बृजेश ने बताया कि सरकार स्थानीय न्यायालय से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर नागरिको को न्याय औऱ अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। विधिक नियमों को बताने और समझाने के लिए हर साल 9 नवंबर को राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस मनाया जाता है और भारत में विधिक सेवाओं को सही ढ़ंग से प्रस्तुत करता है ताकि नागरिक किसी भी सेवा से पीछे ना रहें। बच्चों ने कानून से मिला उपहार है – जन जन का मौलिक अधिकार है।

विधिक न्याय जनता का है – मिला अधिकार समानता का है। नहीं सहना अब परतंत्रता है – विधि ने दिया अब स्वतंत्रता है। विधिक सेवा का सार है – शोषण के खिलाफ अधिकार है। पाठ पढ़ाना है नैतिकता का- स्वतंत्रता है हमें धार्मिकता का।


जन जन को मिला सम्मान है- सांस्कृतिक शैक्षिक अधिकार का विधान है। कानून ने दिया हमको हथियार है – मिला संवैधानिक उपचार का अधिकार है आदि नारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया। समापन में प्रदीप गुप्ता ज्ञानेश त्रिपाठी पवन सिंह रमेश कुमार शिव शंकर उर्मिला देवी उपस्थित रहे।



























