डॉ० हेमन्त शर्मा को मिला ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024

HIGHLIGHTS

  • विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज धूम धाम के साथ मनाई गई मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह
  • कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुई केंद्रीय मंत्री डॉ० अनुप्रिया पटेल




सोनभद्र। विन्ध्य कन्या महाविद्यालय राबर्ट्सगंज में रविवार को माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र द्वारा मूर्धन्य साहित्यकार स्व० ठाकुर प्रसाद सिंह का जन्म शताब्दी समारोह धूम-धाम से मनाया गया।

Advertisement



कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित डॉ० अनुप्रिया पटेल केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार एवं कल्याण राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ० हेमन्त शर्मा, डॉ० इन्दीवर, डॉ० उमेश सिंह व डॉ० वशिष्ठ अनूप, मुख्य ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अंजली विक्रम सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्जवलन कर किया।

Advertisement

इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात् डॉ० अजय कुमार सिंह व प्राचार्या डॉ० अंजली विक्रम सिंह द्वारा मुख्य अतिथि तथा आये हुए अतिथियों को अंगवस्त्रम व स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया

Advertisement

तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने डॉ० हेमन्त शर्मा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की हेमन्त हम जैसे लोगो के मार्गदर्शक है उनसे हमेशा कुछ न कुछ सिखने से इच्छा रहती है।

Advertisement

इसके पश्चात् ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान-2024 की घोषणा की गयी। ट्रस्ट द्वारा द्वितीय सम्मान हिन्दी के जाने-माने लब्ध प्रतिष्ठित वरिष्ठ पत्रकार व एक न्यूज चैनल के डायरेक्टर डॉ० हेमन्त शर्मा को दिया गया। ट्रस्टी के द्वारा डॉ० हेमन्त शर्मा को अंगवस्त्रम, प्रसस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह व 51000.00 (एक्यावन हजार) का चेक दे कर सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो० वशिष्ठ अनूप ने डॉ० हेमन्त शर्मा के बारे में कहा की उन्होने युद्ध में अयोध्या सहित कई किताबे लिखी है लेकिन होलियाना मूह में जो लिखा है वो सांस्कृतिक रूप से दरिद्र हो रहे समाज को चेतावनी है। होली सिर्फ एक त्योहार नहीं है इसे आपको समझना होगा।

Advertisement

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में  उमेश सिंह डॉ० इन्दीवर ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्या० डॉ० अंजली विक्रम सिंह ने वकुर प्रसाद सिंह के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की ठाकुर प्रसाद जी अदभुत प्रतिभा के धनी थे उनके नाम पर दिया जाने वाला यह सम्मान राष्ट्रीय स्तर का हो इसी शुभकामना के साथ आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन भोलानाथ मिश्र ने किया। इस अवसर पर डा० वी०सिंह, डा० संजय सिंह, डा० अनुपमा सिंह,  रामनाथ शिवेब्द, कृष्ण मुरारी गुप्ता विनोद जालान, आनन्द सिंह, डॉ० मालती  शुक्ला, डॉ० अरूणेन्द संदल, इत्यादि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें