विधिक जागरूकता रैली निकाल किया गया जागरुक

HIGHLIGHTS

  • मौलिक अधिकार ही नही, मौलिक कर्तव्यों की जानकारी से होता है देश महान- न्याधीश शैलेंद्र

सोनभद्र। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर शनिवार को जनपद में न्यायालय से लेकर शिक्षालय तक में जहां विधिक जागरूकता और साक्षरता की गूंज रही वहीं न्यायाधीश और अदालत परिवार ने रैली निकाल कर, न्याय सबके लिए और न्याय चला निर्धन के द्वार एवं राष्ट्रीय लोक अदालत का संदेश दिया।

Advertisement

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय के ए०डी०आर० सेण्टर समेत जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका), उरमौरा, एवं जिला कारागार, सोनभद्र में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह के दौरान सचिव/अपर जनपद न्यायाधीश शैलेन्द्र यादव ने लोगों को विधिक अधिकारों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14, 21, 22, 38 39ए सभी के लिए न्याय सुनिश्चित करने के प्रतिमान के बारे में बताता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि समान न्याय और मुफ्त कानूनी सहायता की संवैधानिक दृष्टि एक ऐसे राष्ट्र के लिए अनिवार्य है, जहां लाखों लोग घोर गरीबी में जी रहें है। उन्होने कहा कि मौलिक अधिकार होने भर से कोई देश महान नही हो जाता। लोगो को मौलिक कर्तव्यों के बारे में पता होना चाहिए और उन्हे उनका पालन करना चाहिए।

Advertisement

उन्होने कहा कि अगर उचित कानूनी सहायता दी जाए, तो एक आम आदमी सम्मानजनक जीवन जी सकता है। बताया कि आज ही के दिन 9 नवम्बर 1995 को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 लागू किया गया था उसी के परिप्रेक्ष्य में यह दिवस मनाया जाता है।
सके अलावा मध्यस्थता, एल.ए.डी.सी.एस. स्कीम एवं अन्य महिला संबंधी कानूनों के बारे में कहा कोई भी व्यक्ति आर्थिक कारणों से न्याय प्राप्त करने से वर्चित न हो,

Advertisement

न्याय चला निर्धन के द्वार, न्याय सबके लिए तर्ज पर कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम और वादियों के अधिकार के तहत विभिन्न प्रावधानों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। एडीजे श्री यादव ने जनपद के सभी तहसीलों, ब्लाकों, महाविद्यालयों, को मुफ्त विधिक सहायता प्राप्त करने के संवैधानिक अधिकार के बारे में जागरूक करने एवं रैली निकालने के लिए भी निर्देशित किया तथा संचार के विभिन्न माध्यमों के जरिए व्यापक प्रचार- प्रसार के महत्व पर बल दिया।

Advertisement

ए०डी०आर० सेन्टर से बढ़ौली चौराहे तक एक विधिक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें उपस्थित सभी लोगो द्वारा सक्रिय सहयोग किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो को विधिक सेवा दिवस के बारे में आज के दिन अपने अपने स्तर से जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।

Advertisement

जेल प्राधिकारियों द्वारा भी आज ही राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस का आयोजन किया गया तथा उपस्थित विचाराधीन बंदियों को नालसा द्वारा चलायी गयी स्कीमों के बारे में एवं निःशुल्क विधिक सहायता, विधिक सेवा दिवस के बारे में जागरूक किया गया।

Advertisement

जय प्रकाश नारायण राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (बालिका), उरमौरा जिला सोनभद्र में भी शैलेन्द्र यादव, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। उपस्थित बालिकाओं को विधिक मुफ्त सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जागरूक करने का प्रयास किया।

Advertisement

बताया विधिक सेवा दिवस की शुरूआत पहली बार वर्ष 1995 में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा समाज के गरीब और कमजोर वर्गों को सहायता और समर्थन प्रदान करने के लिये की गयी थी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नालसा का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के अन्तर्गत समाज से कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सेवाएं प्रदान करने के लिये और विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिये लोक अदालतों का आयोजन करने के उद्देश्य से किया गया है।

Advertisement

जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने शासनन द्वारा चलायी गयी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। डिप्टी द्वारा महिला हेल्पलाइन एवं अन्य कानूनों के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही साथ आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 14.12.2024 दिन जो शनिवार को सुनिश्चित किया गया है। जिसमें व्यापक स्तर पर बैंक, बीमा,

Advertisement

रवीन्द्र विक्रम सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की जानकारी शैलेन्द्र यादव अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा दी गई।

Advertisement

राजस्व, विद्युत, जल, सर्विस में वेतन एवं भत्ते, सिविल, श्रम अन्य लघु अपराधिक मामलें, आर्बिट्रेशन मामलें तथा प्री, लिटिगेशन वादों का निस्तारण किया जाना है। जिससे संबंधित पत्रावलियों को संबंधित न्यायालय में प्रार्थना पत्र के माध्यम से लगवाकर राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारण कर लाभ उठा सकतें है के बारे में भी जानकारी दी गई।

Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें