भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है- अवधेश श्रीवास्तव

HIGHLIGHTS

  • बीजेपी की जिला कार्यशाला की बैठक संपन्न

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी सोनभद्र की संगठन पर्व जिला कार्यशाला बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुआ।बैठक मे बतौर मुख्यअतिथि बाराबंकी जिला के पूर्व जिलाध्यक्ष व जनपद सोनभद्र भाजपा संगठन के जिला चुनाव अधिकारी अवधेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।

Advertisement

बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल  व संचालन जिला मंत्री/जिला सक्रिय सदस्यता प्रमुख संतोष शुक्ला ने किया।

Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यअतिथि अवधेश श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक चुनाव होना है जिसमें 15 नवंबर से 30 नवंबर तक बूथ समिति का गठन करना है। जिसमें शक्ति और केन्द्रवार चुनाव अधिकारी बनाये गये है जिनके नेतृत्व में बूथ समिति व पन्ना प्रमुखों का गठन होना है। और आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से काम करती है।

Advertisement

जिसमें सभी जाति धर्म के लोगो को समानरुप से पार्टी में समायोजित किया जाता है अच्छा काम करने वाले कार्यकर्ताओं को उचित स्थान संगठन मे जरुर मिलता है हम सभी चुनाव अधिकारी जो बनाये गये है उनकी यह जिम्मेदारी बनती है कि सामाजिक समीकरणों को ध्यान मे रखते हुए कोई वर्ग विशेष छूटे न सबका समायोजन व भागेदारी संगठन में हो।

Advertisement
Advertisement

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि ऐसे सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करता हूं जिनके अथक परिश्रम से जनपद सोनभद्र अब तक लगभग 2 लाख से अधिक सदस्य बनाये गये है जो भाजपा सोनभद्र के इतिहास में रिकार्ड है। और सक्रिय सदस्य भी लगभग 1500 से अधिक अब तक बन चुके है जो जनपद के लिए गौरव का विषय है। हर बूथ पर बूथ अध्यक्ष वही होगा जो अपने बूथ पर कम से कम 50 लोगो को भाजपा का सदस्य बनाया होगा। 

Advertisement

बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल भाग्यव्यालकजी ने आये हुए सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए बताया कि जनपद के सभी 21 मण्डलों में संगठनात्मक चुनावी प्रक्रिया सकुशल सम्पन्न हो सके जिसके लिए सभी मण्डलों मे मण्डल चुनाव अधिकारी नियुक्त किये गये है जिनके मार्गदर्शन मे मण्डल के सभी बूथों व शक्ति केन्द्र के संयोजकों का चुनाव सम्पन्न करायेंगे। बूथ समिति में बूथ अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 सदस्य होंगे। बूथ अध्यक्ष समिति के सदस्यों मे से एक सचिव नियुक्त करेंगे। समिति व पन्ना प्रमुख बनाने मे महिला कार्यकर्ताओं का भी भागेदारी अवश्य रहे।

Advertisement
Advertisement


इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या, ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, रमेश पटेल, जिला चुनाव सह अधिकारी चांदप्रकाश जैन, अनिल सिंह गौतम, जिला सक्रिय सदस्यता सह प्रमुख अनिल सिंह, जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता, अमरनाथ पटेल, जिला मंत्री विनोद पटेल, मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, विशाल पाण्डेय, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, कैलास बैसवार, विनय श्रीवास्तव, सभी मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री, मण्डल सदस्यता प्रमुख सहित सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें