HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय सूचना एवं मानवाधिकार मिशन के जिलाध्यक्ष बने शशि प्रकाश मिश्रा उर्फ सूरज मिश्रा
- कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, संगठन को मजबूती करने पर दिया जोर

सोनभद्र। राष्ट्रीय सूचना एवं मानवाधिकार मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा द्वारा बुधवार को जनपद के निवासी शशि प्रकाश मिश्रा को जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि भारतीय संविधान एवं मानव अधिकारों की रक्षा करना एवं भ्रष्टाचार मानवाधिकार, महिला उत्पीड़न, बाल श्रम आदि को रोकने के लिए प्रशासन के साथ कार्य करना संगठन का साथ ही अच्छे चरित्र एवं सामाजिक हित के प्रति जागरुक व्यक्तियों को संगठन का सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है।


वही नव नियुक्त जिलाध्यक्ष शशि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि संगठन द्वारा मिले दायित्वों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए समाज के साथ संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।






























