- कक्षा 10 वीं की छात्रा नन्दिनी का हुआ राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी अंडर 17 प्रतियोगिता में चयन
सोनभद्र। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य वंदना सिंह ने बुधवार को बताया कि पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज सोनभद्र की दसवीं की छात्रा नन्दिनी मौर्या राष्ट्रीय विद्यालय तीरंदाजी अंडर 17 छात्र-छात्रा प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने हेतु चयनित हुई है।


राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतियोगिता नडियाड गुजरात में आयोजित की जाएगी। नन्दिनी मौर्या के चयन से विद्यालय के लिए अत्यंत हर्ष एवं गौरव का क्षण है।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या व समस्त शिक्षिकाओं द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया एवं सभी छात्राओं को खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। वही विद्यालय की प्रधानाचार्या वंदना सिंह ने चयनित छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।






























