SP ने चोपन छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

HIGHLIGHTS

  • पुलिस अधीक्षक ने चोपन छठ घाट का किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश।


चोपन, सोनभद्र। छठ महापर्व के लिए चोपन स्थित छठ घाट पर तैयारियों का जायजा लेने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा, और एडिशनल एसपी कालू सिंह पहुंचे।

Advertisement

इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, घाट की सफाई, बैरिकेडिंग, गोताखोर की व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों की बारीकी से जांच की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि घाट पर साफ-सफाई के साथ ही पूरे छठ घाट परिसरों मे पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।

Advertisement

साथ ही महिला छठ व्रतियों की सुविधा के मद्देजनर पर्याप्त संख्या में चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाए ताकि श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कहा कि जहां गहराई ज्यादा हो वहां पर मजबूत बैरिकेडिंग कराना सुनिश्चित करें ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Advertisement

ज्यादा गहराई वाले जगहों पर इसके आगे जाना खतरनाक है की तख्ती लगवाना भी आवश्यक है ताकि सभी श्रद्धालुओं को स्पष्ट रूप से दिखाई दें। इसके साथ ही गोताखोरों की भी व्यवस्था की जाए।

Advertisement

चेयरमैन उस्मान अली व अधिशाषी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने घाट पर की गई तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को घाट पर भक्तों की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष प्रबंध करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें