पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’ से किये गए सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सोन साहित्य संगम ने मशूहर शायर स्मृति शेष मुनीर बख्श आलम की पांचवी पुण्यतिथि पर घोषित सम्मान किया भेंट

सोंनभद्र। सोन साहित्य संगम के तत्वाधान में रविवार को जिले के मशहूर शायर दिवंगत मुनीर बख्श आलम की पांचवी पुण्यतिथि पर घोषित आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान 2024 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत शिक्षक एवं किशोर न्याया बोर्ड सोनभद्र के पूर्व सदस्य कवि एवम साहित्यकार पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी को सोन साहित्य संगम के नगर स्थित कार्यालय में संस्था के पदाधिकारियों द्वारा देर शाम दिया गया।

Advertisement

उक्त संबंध में संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने बताया कि  संस्था द्वारा 10 जून 2019 को  दिवंगत शायर मुनीर बख्श आलम की स्मृति में 2020 से उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर शुरू किया गया पहला सम्मान कवि व शिक्षक सुशील राही रॉबर्ट्सगंज, दूसरी पुण्यतिथि पर दूसरा सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली डाला की उपक्रम एजूकेशनल फाउंडेशन की सह संस्थापिका साहित्यकार किरण तिवारी को,

Advertisement

तीसरी पुण्यतिथि पर तीसरा सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार गीतकार एव शिक्षक पंडित ईश्वर विरागी को एवं चौथा पुरस्कार सीमेंट निगम चुर्क सोनभद्र से सेवा निवृत लेखाकार वरिष्ठ साहित्यकार कवि पंडित चंद्रकांत दिवेदी को दिया जा चुका है।

Advertisement

  इस अवसर पर संस्था के निदेशक पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, संयोजक राकेश शरण मिश्र,कवि दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगड़ी एवं विंध्य संस्कृति शोध समिति ट्रस्ट के निदेशक दीपक केशरवानी ने पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी को माल्यार्पण, अंगवस्त्रम  स्मृति चिन्ह,सम्मान पत्र एवम श्रीमदभागवतगीता भेंट कर ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया।

Advertisement

सम्मान से अभिभूत मे ओम प्रकाश त्रिपाठी ने सोन साहित्य संगम की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि सोनभद्र में इस साहित्यिक संस्था सोन साहित्य संगम द्वारा साहित्य के क्षेत्र में किये जा रहे अनुकरणीय कार्यो की जितनी सराहना की जाए कम है।

Advertisement

मैं संस्था के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यो के प्रति इस सम्मान के लिए कृतज्ञता प्रकट करता हूँ। कार्यक्रम में उपस्थित कवि दिवाकर दिवेदी मेघ विजयगढ़ी एवं दीपक केशरवानी ने भी ओम प्रकाश त्रिपाठी को अपनी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Advertisement

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे संस्था के निदेशक पंडित मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने कहा कि आज संस्था द्वारा शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर के जनपद सोनभद्र का नाम पूरे भारत में फैलाने वाले पंडित ओम प्रकाश त्रिपाठी को ‘आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित है।

Advertisement

मैं संस्था के पदाधिकारियों का इस सम्मान हेतु उनके चयन के लिए आभार व्यक्त करता हूं। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने किया। इस अवसर पर अनुपम त्रिपाठी,अनिल मिश्र, हिमांशु मिश्र, नीलेश मिश्र  सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें