वन विभाग के डीपीओ की पत्नी संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिलीं मृत 

सोनभद्र। वन विभाग में जिला गंगा समिति के परियोजना प्रबंधक महेंद्र गौतम की पत्नी प्रियंका की सोमवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित किराए के मकान में गिरी पड़ी थीं। अगल बगल के लोग विवाहिता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित वे कर दिया। घटना के बाद से मृतका के पति का पता नहीं है। उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मायके की वालों को दी गई है।

Advertisement

मूल रूप से सीतापुर जिले के में रहने वाले महेंद्र देव गौतम (32) वन विभाग के अंतर्गत जिला गंगा समिति के जिला परियोजना की प्रबंधक (डीपीओ) के पद पर तैनात हैं। करीब छह माह से वह रॉबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित एक की किराए के मकान में पत्नी प्रियंका वी (28) के साथ रहते थे। लंबे समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दिवाली पर दोनों अपने घर गए हुए थे, त्यौहार बीतने के बाद दोनों पति पनि वापस घर आए और फिर से दोनों में कहासुनी हो गई

Advertisement

सूचना पर पहुंचे लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मृतका के मायके वालों को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके के लोग सोनभद्र के लिए रवाना हो गए हैं। फोन पर बातचीत में रोते बिलखते उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि महेंद्र प्रियंका से रिश्ता तोड़ने और छोड़ कर जाने का दबाव बने रहे थे। उन्होंने प्रताड़ना का आरोप लगाया है

Advertisement

छुट्टी खत्म होने के बाद महेंद्र रविवार की सुबह कमरे पर लौटे थे तो वहीं शाम को प्रियंका भी अकेले पहुंची थीं। पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके महेंद्र अपने दफ्तर चले गए, वहां से वे कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर निकल गया। इस बीच किराएदार प्रियंका के चीखने की आवाज सुनकर जब कमरे में पहुंचे तो वह बेसुध होकर नीचे गिरी थीं।

Advertisement

पुलिस को सूचना देते हुए आस-पास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर जहर के सेवन से मौत की आशंका जताई गई है। प्रियंका का शव देर शाम तक अस्पताल में पड़ा रहा। पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है

Advertisement

विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की भेज दिया गया है। मायके वालों को सूचना दी गई है। उनके तहरीर और और पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी – सतेंद्र राय (थाना प्रभारी राबर्ट्सगंज)

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें