ऊषा पांडेय सम्पति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान से सम्मानित

HIGHLIGHTS

  • सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि 11 जुलाई पर घोषित सम्मान समिति के पदाधिकारियों द्वारा रविवार को कीया गया


सोनभद्र। सोनांचल नव निर्माण समिति के अध्यक्ष एवम संयुक्त अधिवक्ता महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र की पूज्यनिया माता जी सम्पति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा घोषित संपति देवी गृह लक्ष्मी सम्मान  रविवार देर शाम संस्था के पदाधिकारियों द्वारा राबर्ट्सगंज निवासी सेवा निवृत शिक्षिका वरिष्ठ महिला ऊषा पांडेय को उनके निवास स्थान पर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

जिसमे संस्था के पदाधिकारियों द्वारा ऊषा पांडेय को अंगवस्त्र, संपति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवम श्रीमद्भागवत गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मान से अभिभूत ऊषा पांडेय ने संस्था सोनंचल नव निर्माण समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस सम्मान को पाकर बहुत ही अभिभूत हूं और संस्था के उज्जवल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित करती हूं।

Advertisement

इस मौके पर आयोजित सम्मान सभा को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बताया कि उनकी मां सम्पति देवी एक कुशल गृहणी और अत्यंत धार्मिक महिला थी। उन्होने आजीवन अपने पारिवारिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया और हम सभी भाईयों को सामाजिक और आध्यात्मिक संस्कार देते हुए एक सूत्र में बांध कर रखते हुए  पारिवारिक एकता के महत्व को समझाया।

Advertisement
Advertisement

इसलिए उनकी स्मृति में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर यह सम्मान एक कुशल गृहणी को दिया जाता है। इस अवसर पर सभा में उपस्थित संस्था के संरक्षक पंडित मिथिलेश प्रसाद दिवेदी ने कहा कि संपति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर संस्था द्वारा यह निर्णय लिया गया कि इस बार का “सम्पति देवी स्मृति गृह लक्ष्मी सम्मान” जानी मानी कवियत्री डा रचना तिवारी जी की पूज्यनीया माता जी सेवा निवृत शिक्षिका जी आई सी इंटर कालेज ऊषा पांडेय राबर्ट्सगंज को दिया जाएगा।

Advertisement

संस्था सोनांचल नव निर्माण समिति द्वारा यह सम्मान प्रतिवर्ष संस्था की संरक्षिका रह चुकी संपत्ति देवी की पुण्य तिथि ग्यारह जुलाई को एक ऐसी महिला को देने की घोषणा की जाती है जो एक कुशल गृहणी के रूप में अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी करती हैं।

Advertisement

और इस बार संपत्ति देवी की पांचवी पुण्यतिथि पर यह सम्मान ऊषा पांडेय को देने का निर्णय लिया गया था जो संस्था के सदस्यो द्वारा सम्मानित किए जाने वाली महिला के घर जाकर समिति के सदस्यों द्वारा दिया जाता है। और आज उसी क्रम में यह सम्मान ऊषा पांडेय जी को दिया गया है।
इस अवसर पर हिमांशु मिश्र, नीलेश मिश्र, सात्विक मिश्र, अनुराग मिश्र, डा रचना तिवारी आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें