जिले में दीपावली की रही धूम, जमकर हुई आतिशबाजी, सुख समृद्धि के लिए की गई श्री गणेश- लक्ष्मी की पूजा

HIGHLIGHTS

  • दीपावली पर बाजारों में रही रौनक
    जमकर हुई आतिशबाजी
  • रंग बिरंगे झालरों से सजाया गया घरों और दुकानों को
  • श्री गणेश लक्ष्मी जी की गई पूजन- अर्चन

सोनभद्र। गुरुवार को जिले में प्रकाश पर्व दीपावली की धूम रही। इस दौरान रातभर आतिशबाजी का दौर चला और उल्लास व उमंग संग दीप जलाए गए। पूरा जिला दूधिया रोशनी से नहा उठा था। लोगों ने अपने घरों में जहां रंगोली बनाई वही दुकानों व प्रतिष्ठानों को रंग-बिरंगे झालरों की मदद से दुल्हन की तरफ सजाया गया। सुबह से ही दुकानों पर मिष्ठान व दीपावली के उपहार की खरीदारी के लिए लोगो की लम्बी कतारें लगी रही।

बतादे कि बाजारों में पर्व को लेकर भारी उत्साह नजर आया जिसमे शहरी क्षेत्र के अधिकांश बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही वही दूसरी ओर पुलिस भी पर्व को लेकर सतर्क नजर आई। सोनांचल में दीपावली के त्योहार को लेकर चहुंओर खुशी का माहौल रहा।

Advertisment

शाम होते ही सोनांचल का हर कोना दूधिया रोशनी से जगमगा उठा। दीपावली के एक सप्ताह पूर्व से ही लोग घरों के रंग-रोगन के साथ ही विद्युत झालरों से सजाने -संवारने का कार्य प्रारंभ कर दिया था। दीपावली पर उनका यह प्रयास पूरी तरह परवान चढ़ता नजर आया।

Advertisment

जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज में शाम को मानो स्वर्ग की इंद्रधनुषी आभा जमीन पर उतर आई। एक से एक बढ़कर एक विद्युत झालरों के दूधिया रोशनी से सजाए गए मकान शहर की शोभा में चार चांद लगा रहे थे। इसके मध्य में दीपों की सजावट आभा को और बढ़ाती नजर आई।

Advertisment

आवासों के साथ कई महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों व मंदिरों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घरों में भक्तिभाव से भगवान श्रीगणेश व मां लक्ष्मी की वेद मंत्रोच्चार के मध्य विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
शाम होते ही छोटे-बड़े सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में पूजा-पाठ का दौर चलता रहा।

Advertisment

इस बीच पर्व की ग्रामीणों इलाकों में भी जबरदस्त धूम रही। महालक्ष्मी पूजन व दीपावली का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या में प्रदोष काल, स्थिर लग्न समय में मनाया जाता है।

इस दिन लोग धन की देवी महालक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए लक्ष्मी पूजन करते हैं। दीपावली के दिन की विशेषता मां लक्ष्मीजी के पूजन से संबंधित है। इस दिन हर घर, परिवार, कार्यालय में महालक्ष्मीजी का पूजन कर उनका स्वागत किया जाता है। लोग धन की देवी मां लक्ष्मी से समृद्धि व वित्तकोष की कामना करते हैं। पर्व को लेकर बाजार में चहल- पहल दिखाई दे रही थी।

Advertisment

दीप जलाकर मिटाया अंधियारा
दीपोत्सव पर शाम होते ही ज्योति के पर्व का उल्लास व उत्साह लोगों के सिर चढ़कर बोलने लगा। घरों से लेकर व्यापारिक प्रतिष्ठान रंग-बिरंगे झालर व मिट्टी के दीए जगमगा उठे। इस दौरान उजियारा फैलते ही चारों ओर अंधियारा मिट गया।

फूल व मिठाई की दुकानों पर रही भीड़
दीपावली पर्व पर भगवान गणेश व महालक्ष्मी की पूजा के लिए फूलों की दुकानों पर भीड़ रही। सबसे अधिक कमल के फूल की डिमांड रही।

दुकानदार भी मौका देखकर अधिक दामो में कमल के फूल बेचे रहे थे। गेंदा का माला 30 से 60 रुपये तक बिक रहा था। इसके अलावा मिठाई की दुकानों पर लोग मिष्ठान खरीदते रहे। कई दुकानों पर मिठाई खत्म हो गई। लोगों ने एक दूसरे को मिठाई संग सूखे मेवे आदि तोहफे में दिए।

Advertisment

जमकर हुई आतिशबाजी

प्रकाश पर्व दीपावली पर रविवार को लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। शाम होते हुए संपूर्ण वातावरण पटाखों के धूम-धड़ाके से गुंजायमान हो उठा। वहीं आतिशबाजी को लेकर न्यायालय के आदेश के अनुपालन में पुलिस सुबह से ही चौकस नजर आई।

प्रकाश पर्व पर पटाखों का शोर व फूलझड़ियों की जगमगाहट न हो तो पर्व का उल्लास फीका रहता है। इस वर्ष भी माहौल अपेक्षा के अनुरूप रहा। वैसे तो चार दिन पहले से ही बच्चों द्वारा आतिशबाजी प्रारंभ कर दी गई थी, कितु दीपावली को आतिशबाजी का उमंग देखते ही बना। संपूर्ण वातावरण जहां पटाखों से शोर से गूंज रहा था वहीं पूरा आकाश रंग-बिरंगी रोशनी से मानो चहक रहा था।

Advertisment

बीजपुर। गुरुवार को दीपो का त्योहार दीपावली क्षेत्र के जरहा, नेमना, पिडारी, बकरिहवा, अंजानी, लीलाढेवा, डोडहर, सिरसोती, बीजपुर में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरे दिन बाजारों में दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी रही।

Advertisment

लोग एक दूसरे को मिठाईयां खिला बधाई देते नजर आए। क्षेत्र के बीजपुर बाजार के सब्जी मंडी में लगी पटाखों की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई बच्चों ने मनपसंद पटाखे खरीदे। पटाखों की दुकानों पर सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया गया।

Advertisment

सभी घरों की साफ-सफाई एवं रंग पोतन कर आकर्षक ढंग से विद्युत झालरों से सजाया गया था। शाम होते ही विद्युत झालर, द्वीप व मोमबत्ती से घरों को सजाकर लक्ष्मी-गणेश व मां काली की विधि-विधान से पूजन कर धनधान्य की कामना की गई।

Advertisment

अनपरा। ऊर्जांचल की औद्योगिक कालोनी समेत ग्रामीण इलाकों में धनधान्य की कामना के साथ लोगों ने दीपावली का पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर लोगों की तरफ से मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए एक सप्ताह से तैयारियां की जा रही थी।

Advertisment

लोगों ने गणेश-लक्षमी की पूजा अर्चना के बाद मिठाईयां बांटकर एक दूसरों को शुभकामनाएं दी।बच्चों ने भी उत्साह व उमंग के पटाखे फोड़कर खूब मनोरंजन किया। अनपरा, रेणुसागर, ककरी, बीना, खड़िया, शक्तिनगर समेत अन्य जगहों पर मिठाई व सजावट की दुकानें सजी रही। बाजारों मे काफी चहल-पहल बनी रही। देर रात तक पटाखों की दुकानों पर भीड़ उमड़ी रही।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें