सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय नगवा सोनभद्र पर दीपावली के अवकाश के पूर्व बच्चों ने डॉ बृजेश कुमार सिंह ब्लाक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र के निर्देशन में बनाया आकर्षक रंगोली।

बिना रंग बिना, बिना गुलाल के बच्चों ने प्राकृतिक रंगोली बनाया जिसमें विभिन्न प्रकार के फूल और पत्तियों का प्रयोग किया। इस प्राकृतिक रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा छह के भैया और बहन प्रथम स्थान पर रहे जिसमे इंद्रजीत चंदन राम शीश सर्वोत्तम ममता रुपा जानकी आरती का उत्तम प्रदर्शन रहा।

वही कक्षा आठ के संदीप संफराज किशन व शिवराम द्वारा बनाई गई रंगोली दूसरे स्थान पर रही तथा तीसरे स्थान पर कक्षा 7 की मनोरमा खुशबू और आरती की रंगोली रही। रंगोली का मूल्यांकन प्रदीप कुमार गुप्ता पवन कुमार सिंह और उर्मिला देवी ममता देवी ने किया और बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की।

इस अवसर पर डॉ बृजेश महादेव ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सौहार्द पूर्ण ढंग से दीपावली का त्यौहार मनाने की अपील की तथा पटाखा से दूर रहने और घर में दीप जलाकर दीपावली मनाने का आवाहन किया।






























