सोनभद्र। गुरुवार को रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने बिहार के भभुआ जनपद के रहने वाले एक 22 वर्षीय युवक को 1.230 कि0ग्रा0 गांजे के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत चलान किया है।
बतादें कि पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीना द्वारा अपराध रोकथाम हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जाने अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व मे एवं प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगज के कुशल मार्ग दर्शन में गुरूवार को

उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे मय हमराह हे0का0 पंकज राय व का) सचिन सरोज द्वारा पंवर तिराहे के पास से इन्द्रजीत कुमार पुत्र कोमल यादव निवासी ग्राम डुमरकोन, थाना चैनपुर जनपद भभुआ बिहार उम्र करीब 22 वर्ष को 1.230 कि0ग्रा0 नाजायज गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना रावर्ट्सगंज पर मु.अ.सं. 806/2024 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट पंजीकृत कर इन्द्रजीत कुमार उपरोक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया। गिरफ्तारी बरामदगी अभियुक्त का दिनांक व स्थान

गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली टीम का विवरण-
1. उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र।
2. हे0का0 पंकज राय, थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र।
3. का0 सचिन सरोज थाना रा०गंज जनपद सोनभद्र।


























