पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत

HIGHLIGHTS

  • पति के दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा करवा चौथ का व्रत
  • चलनी की ओट से पहले चांद फिर पति का किया दीदार

सोनभद्र। जिले में करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। पति की लंबी आयु की कामना के साथ सुहागिन महिलाओं ने रविवार को व्रत रखा। रात में परंपरागत तरीके से पूजा कर चंद्रमा को अर्घ्य दिया। इसके बाद चलनी से पहले चांद और फिर पति का दीदार किया। इसके बाद व्रती महिलाओं को पति ने जल पिलाकर पारण कराया।

Advertisement


रॉबर्ट्सगंज नगर में करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं ने घर की छतों पर पूजन किया। महिलाओं ने भगवान शंकर, मां पार्वती, कार्तिकेय तथा गणेश के साथ चंद्र देव की पूजा की।

Advertisement

इसके बाद करवा चौथ व्रत की कथा सुनी। इस दौरान मिट्टी के बर्तन में चावल, उड़द की दाल, सिंदूर, चूड़ी, शीशा, कंघी, लाल रिबन तथा रुपये रखकर सुहागिन महिलाओं के पैर छूकर भेंट दिए।

Advertisement

राॅबर्ट्सगंज की प्रीति केसरी, मंजू केशरी, किरन केशरी, लवली केशरी, रिंकी केसरी, सालनी केशरी, ज्योती गुप्ता, सुरभि गुप्ता अपने छत पर करवा चौथ की पूजा की। रात में चंद्रमा के उदय होने पर अर्घ्य देकर पूजा की।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें