RSS ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव

HIGHLIGHTS

  • आरएसएस ने धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव


सोनभद्र। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सोनभद्र नगर ने नगर स्थित रामलीला मैदान में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। सह जिला कार्यवाह रामलगन ने उद्बोधन में कहा कि हिन्दू पंचांग में आश्विन मास की पूर्णिमा का खास महत्व है। हिन्दू समाज वर्षों से इस दिन शरद पूर्णिमा उत्सव के रूप में मनाता आ रहा है।

Advertisement

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पूरे वर्ष में केवल इसी दिन चन्द्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है और अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण रहता है। पृथ्वी पर शीतलता, पोषक, शक्ति एवं शांति रूपी अमृत वर्षा करता है। चन्द्रमा की किरणें विशेष अमृतमयी गुणों से युक्त रहती है, जो कई बीमारियों का नाश करती है।

वैज्ञानिक भी मानते है कि शरद पूर्णिमा की रात स्वास्थ्य व सकारात्मक परिणाम देने वाली होती है। चंद्रमा जब अपनी 16 कलाओं के संग अवतरित होते हैं शरद पूर्णिमा की रात आकाश से अमृत वर्षा करते हैं। इसी तरह जब हमारा हिंदू समाज अपने सभी जाति वर्गो के साथ एकजुट होगा तभी भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा।

Advertisement
Advertisement

भारत माता परम वैभव के शिखर पर विराजमान होंगी। सशक्त व संगठित हिंदू ही भारत को विश्व गुरु बना पाने में सक्षम होगा और संपूर्ण विश्व में भारतीय वांग्मय की अमृत वर्षा होगी। इसी उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक प्रति वर्ष शरद पूर्णिमा उत्सव मनाते हैं और जाति-वर्ग का भेद भुलाकर इस अप्रतिम रात्रि को साथ-साथ अमृत समान खीर का सहभोज करते हैं। 

Advertisement

कार्यक्रम में अंताक्षरी प्रतियोगिता, गीत अमृत बचन आदि हुआ। इस मौके पर नगर संघचालक सुरेश,जिला प्रचारक राहुल,सह जिला कार्यवाह राम लगन, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज ,नगर कार्यवाह सह नगर कार्यवाह बृजानंद जिला सेवा प्रमुख नीरज,

Advertisement

जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी प्रमुख रणजीत,नगर व्यवस्था प्रमुख संगम, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप,नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार,सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी सिंह,नगर संपर्क प्रमुख अनिल,सह नगर प्रचार प्रमुख आशीष, आशुतोष, शशांक शेखर कात्यायन,कृष्ण मुरारी गुप्ता,बलराम सोनी,राज नारायण आदि बड़ी संख्या में स्वयं सेवक मौजूद थे।

उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें