शस्त्र पूजन कर RSS ने मनाया विजयदशमी उत्सव

HIGHLIGHTS

  • आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजन कर मनाया विजयदशमी उत्सव

सोनभद्र। राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ सोनभद्र नगर ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित रामलीला मैदान में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन कर विजयदशमी उत्सव मनाया।

इस मौके पर जिला संघ चालक हर्ष अग्रवाल ने प्रभु श्री राम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण व पूजन कर आरएसएस के संस्थापक डा.केशव राव बलिराम हेडगवार और द्वितीय सरसंघ चालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर ( गुरूजी) की तस्वीर पुष्प अर्पित कर शस्त्र पूजन कर किया।

सोनभद्र विभाग सेवा प्रमुख अवध नारायण ने स्‍वयं सेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि असत्‍य पर सत्‍य की जीत का प्रतीक है आरएसएस वर्ष भर में कुल छह उत्सव मनाता है। विजयादशमी उसमें से एक है। यह पर्व असत्य पर सत्य की जीत और अंधकार पर प्रकाश की विजय का द्योतक है।

Advertisement

विजयादशमी के दिन ही डा. हेडगेवार ने 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना की थी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भारतीय जन मानस की आत्मा हैं।अयोध्या राजपरिवार में जन्म लेने वाले राजकुमार जब पिता की आज्ञा से महल छोड़ते हैं तो वह अपनी सामर्थ्य और सामाजिक संरचना के बल पर मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम बन जाते हैं। आसुरी शक्तियां उनके शरणागत हो जाती हैं। पुरातन काल से हम शक्ति की उपासना करते रहें हैं। आरएसएस विजयादशमी पर शस्त्र पूजन की परंपरा को जीवंत रखे हुए हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संगठित रहने पर हमें कोई भी शक्ति परास्त नहीं कर सकती है,यह हमें संघ की नित्य शाखा से काम करने की प्रेरणा मिलती है। संगठन आज से 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस शताब्दी वर्ष में संगठन के सभी स्वयंसेवक बेहतर लक्ष्य को लेकर संगठन के कार्य और शक्ति को मजबूत बनाएंगे।मनुष्यत्व ही हिंदुत्व है,और हिंदुत्व ही राष्ट्रीयत्व है।

इस मौके पर नगर संघचालक सुरेश,भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री अरविंद, जिला प्रचारक राहुल,सह जिला कार्यवाह राम लगन, जिला व्यवस्था प्रमुख कीर्तन,जिला प्रचार प्रमुख नीरज ,नगर कार्यवाह महेश,जिला सेवा प्रमुख नीरज, जिला घोष प्रमुख तारकेश्वर,

Advertisement

नगर व्यवस्था प्रमुख संगम, नगर प्रचार प्रमुख कृष्ण प्रताप, नगर बौद्धिक प्रमुख कृष्ण कुमार,सह नगर व्यवस्था प्रमुख जे0बी सिंह,नगर संपर्क प्रमुख अनिल, चेतना प्रवाह प्रमुख सत्येंद्र पाठक, शिवशंकर,सदर विधायक भूपेश चौबे,कृष्ण मुरारी गुप्ता,ज्ञानेन्द्र शरण,शशांक शेखर कात्यायन,ललित नारायण, नित्यानंद, बलराम सोनी, राज नारायण तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
उरमौरा, पिपरी रोड, राबर्ट्सगंज में खुल गया है अग्रवाल ऑटो होंडा का नया शोरूम
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें