भाजपाइयों ने चलाया डोर टू डोर सदस्यता अभियान

HIGHLIGHTS

  • भाजपाइयों ने चलाया डोर टू डोर सदस्यता अभियान


सोनभद्र। रविवार को भाजपा के संगठन पर्व विशेष सदस्यता महाअभियान के अंतर्गत राबर्ट्सगंज नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता, सदर विधायक भूपेश चौबे व पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, कृष्णमुरारी गुप्ता द्वारा नगर के वार्ड सं0 25 में बूथ सं0 30, वार्ड सं0 17 में बूथ सं0 19 व वार्ड सं0 14 में बूथ सं0 29 पर डोर टू डोर सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा का सदस्य बनाया गया।

Advertisement

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पदाधिकारी इस दौरान ज्यादा से ज्यादा लोगों को भाजपा का सदस्य बना रहे है कार्यकर्ता लोगों के घरों में जा रहे है और पार्टी की विचारधारा के बारे में  लोगों को बताते हुए भाजपा का सदस्य बना रहे है। भाजपा कार्यकर्ता कह सकता है दल से बड़ा देश है।

Advertisement

इस मौके पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम सब दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में यहां सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। हम पहले से ही सदस्य हैं लेकिन पुनः साधारण सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

Advertisement

भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही कैडर आधारित पार्टी है। यह पार्टी वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी और समावेशी स्वरूप बनाने में सफल रही है।  इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष बलराम सोनी, सरोज केशरी, अनुपम तिवारी, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, संजू श्रीवास्तव, अतुल पाण्डेय सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें