सोनभद्र में एक दिन की Dm बनी कक्षा 9 की छात्रा, समाधान दिवस पर सुनी जनता की समस्याएं

HIGHLIGHTS

  • दुद्धी की छात्रा पल्लवी शर्मा बनी एक दिन की जिलाधिकारी, समाधान दिवस पर सुनी लोगों की समस्या

दुद्धी के राजकीय बालिका विद्यालय  की कक्षा 9 की मेधावी छात्रा पल्लवी को सांकेतिक रूप में एक दिन की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। तहसील दिवस के दिन DM बनी छात्रा ने लोगों की समस्या भी सुनी



दुद्धी, सोनभद्र। समाधन दिवस पर राजकीय बालिका विद्यालय दुद्धी की कक्षा नौ में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा को सांकेतिक रूप में एक दिन की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। तहसील दिवस के दिन जिलाधिकारी बनी छात्रा ने लोगों की समस्या भी सुनी।

Advertisement

बतादें कि शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अभियान तहत जनपद की महिलाओं एवं बालिकाओं को देश-प्रदेश के संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा व पदगत दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में राजकीय बालिका विद्यालय दुद्धी,

Advertisement

सोनभद्र में नौ वीं कक्षा में अध्यनरत एक मेधावी छात्रा पल्लवी शर्मा को शनिवार को सांकेतिक रूप में एक दिन की जिलाधिकारी नियुक्त किया गया। जिलाधिकारी बनी छात्रा पल्लवी जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के बीच में बैठकर सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की समस्याओं को सुना और आवश्यक निर्देश भी दिए।

Advertisement

सम्पूर्ण समाधान दिवस में आये शिकायतकर्ता भी जिलाधिकारी के कुर्सी पर कक्षा नौ की छात्रा को देखकर प्रसन्न हो रहे थे और उनसे अपनी समस्याएं साझा की। सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम खत्म होने पर जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जिलाधिकारी बनी छात्रा को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Advertisement

इस दौरान सांकेतिक रूप से एक दिन की जिलाधिकारी बनी पल्लवी शर्मा ने बताया कि आज का दिन उनके जीवन के लिए बड़ा ऐतिहासिक दिन है। बड़े-बड़े अधिकारियों के बीच एक दिन का जिलाधिकारी बनकर बड़ा अच्छा लगा। पल्लवी ने बताया कि वह बड़ी होकर आईपीएस बनना चाहती है और देश की सेवा केसाथ गरीबों की सेवा भी करना चाहती है।

Advertisement

जिलाधिकारी के इस निर्णय की पूरे जिले में सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि इस कदम से न सिर्फ बालिकाएं ससख्त होंगी बल्कि उन्हें उच्च पद पर जाने की प्रेरणा भी मिलेगी ।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें