मनीष चौबे
सोनभद्र। सोनभद योगासन खेल संघ द्वारा जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज सोनभद्र स्थित सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल रॉबर्ट्सगंज में जोनल योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन 6 अक्टूबर को किया जा रहा है | भारत सरकार द्वारा योगासन खेल को योग में जागरूकता को लेकर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |

उक्त आशा की जानकारी देते हुए योगासन खेल संघ के महासचिव विनय कुमार श्रीवास्तव और अध्यक्ष पूनम ने अधिक से अधिक विद्यालयों के बच्चों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है, जिससे बच्चों के अंदर योग करने की भावना और बड़े जिससे वह स्वस्थ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहे हैं |

योग क्यों करना चाहिए आज के समय में योग की क्यो आवश्यकता है,एक योगासन खिलाड़ी को क्या सम्मान मिलना चाहिए एक आम विद्यार्थी योगासन के माध्यम से एक नई पहचान बना सकता है, जैसे जिला स्तर, राज्य स्तर, राष्ट्रीय स्तर तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक नई पहचान बना सकते हैं,

क्योंकि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में अनेक ऐसे कारण विद्यमान है, जो हमारी स्पीड पर ब्रेक लगा देते हैं जो थकान, तनाव व चिड़चिड़ाहट को जन्म देते हैं, जिससे हमारी जिंदगी अस्त-व्यस्त हो जाती है ऐसे में जिंदगी को स्वस्थ व ऊर्जावान बनाए रखने हेतु योगासन रामबाण औषधि है, जो हमारे शरीर को फिट तथा मस्तिष्क को कूल रखती है |

इस योगासन खेल प्रतियोगिता को सम्पन्न करवाने हेतु कानपुर और अन्य जिले से निर्णायक समिति को बुलाया गया है, जिससे खेल की पारदर्शिता बनी रहे | इस प्रतियोगिता में चैंपियनशिप डायरेक्टर दुर्गेश कुमार (UPYSA) योगा जज ,योगा चीफ जज के रूप में दीक्षा गुप्ता,योगा जज विक्रांत सिंह, रेफरी रोहित यादव व नीतू सिंह आदि रहेंगे |





















