सदस्यता अभियान को लेकर बीजेपी कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक

HIGHLIGHTS

  • बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी  के जिला कार्यालय राबर्ट्सगंज  पर गुरूवार को सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। जिसमें बतौर मुख्यअतिथि जिला प्रभारी अनिल सिंह मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया।

Advertisement


वहीं बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार मौर्या ने किया। बैठक में मुख्यअतिथि अनिल सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू होकर 15 अक्टूबर तक चलेगा।

Advertisement

इस चरण में ज्यादा से ज्यादा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी को सदस्यता अभियान के तहत दो करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के पहले चरण में पार्टी ने 1.67 करोड़ सदस्य बनाए हैं। दूसरे चरण का अभियान समाप्त होते ही 16 से 31 अक्टूबर तक पार्टी सक्रिय सदस्य बनाने का अभियान चलाएगी।

Advertisement

पार्टी ने सभी प्रदेश पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर पांच-पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से सदस्यता अभियान का प्रथम चरण सफल हुआ है।

Advertisement

परन्तु हम सभी कार्यकर्ताओं को जन संपर्क कर सदस्यता को गति देने कि आवश्यकता है तभी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी व कांग्रेस के लोग लगातार जनता को गुमराह कर रहे हैं। इस अभियान के माध्यम से हमें लोगो तक पहुंचकर विपक्ष के झूठ और भ्रम को समाप्त करना है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि जिन पदाधिकारियों ने क्यू आर कोड से सदस्य बनाकर अपने लक्ष्य को प्राप्त नहीं किया है, वह अभियान के दूसरे चरण में अपना लक्ष्य प्राप्त कर लें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, सदर ब्लॉक प्रमुख अजीत रावत, पूर्व विधायक तिरथराज, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्या,

Advertisement

जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जिला मंत्री संतोष शुक्ला, शंम्भू नारायण सिंह, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय, विशाल गुप्ता, ओमप्रकाश यादव, राघो सिंह, बलराम सोनी, महेन्द्र पाण्डेय, राजबहादुर सिंह, दिलिप मौर्या, सुबाश पटेल, धर्मेन्द्र शर्मा, हरीराम छवि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें