सोनभद्र की कीर्ति ने कौन बनेगा करोड़पति में जीते आठ लाख रूपए

HIGHLIGHTS

  • कीर्ति रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर हैं कार्यरत
  • प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।

कीर्ति ने केबीसी में आठ लाख जीतकर न सिर्फ जनपद का मान बढ़ाया है बल्कि सशक्त महिला का संदेश भी दिया है। रॉबर्ट्सगंज की पीएनबी शाखा में प्रबंधक पद पर कार्यरत हैं। कीर्ति ने कहा पिता के सपने को साकार किया।

सोनभद्र।   सोनभद्र कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में सोनभद्र की कीर्ति ने आठ लाख रुपये जीते हैं।रॉबर्ट्सगंज पीएनबी शाखा में प्रबंधक कीर्ति इस प्रतियोगिता की हाॅट सीट पर पहुंचने वाली जिले की पहली महिला हैं।

Advertisement

उन्होंने 11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 1.60 लाख रुपये बोनस में हासिल किए।कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है। प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है। कीर्ति मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उनकी शादी सुकृत निवासी अमन वर्मा से हुई है।

Advertisement

अमन सुकृत में ही रेस्टूरेंट-होटल चलाते हैं।कीर्ति ने बताया कि केबीसी में जाना उनके पिता ईश्वर चंद्र का सपना था। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके। अब 24 साल बाद उनके सपनों को साकार करने की खुशी है। बताया कि कौन बनेगा करोड़पति का रिकार्डिंग 30 अगस्त को मुंबई में हुआ था। इसका प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।

Advertisement

प्रसारण होने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हाॅट सीट पर बैठक वे अभिनेता अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आ रहीं है। उनके साथ पिता ईश्वर चंद्र, माता सुमित्रा देवी और सास नुरुपमा वर्मा भी केबीसी में गई थीं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें