सैकड़ो महिलाओं ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता

  • जिला महिला कांग्रेस की अधयक्ष के नेतृत्व में चलाया जा रहा है सदस्यता अभियान ‌

सोनभद्र। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस और प्रदेश महिला कांग्रेस के निर्देश पर जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष उषा चौबे के नेतृत्व में जनपद सोनभद्र में चलाए जा रहे महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान के क्रम में शनिवार को कोन में महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान चलाया गया।इस दौरान कोन, रामगढ़, गिरिया, कचनरवा सहित क़ई गाँव की सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Advertisement

 महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा चौबे ने कहा कि महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान में लगातार  कांग्रेस से जुड़ रही है। उन्होंने बताया है कि महिलाओं में सदस्यता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Advertisement

श्रीमती चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यो से जनता में नाराजगी  है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों की चर्चा करते हुए कहा कि टेलगुड़वा से कोन तक सड़को पर चलना मुस्किल हो गया है, जिसकी और जनप्रतिनिधियों का ध्यान नहीं है। इतना ही नहीं जनता को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली सरकार में जनपद के लगभग सभी रोड़ गड्ढा युक्त हो चुकी है।  कमर तोड़ मंहगाई से आमजनता त्रस्त है।

Advertisement

महिलाओ, आदिवासियों और बेटियों पर अपराध और बलात्कार की घटनाएं सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। जिला उपाध्यक्ष शान्ति विश्वकर्मा ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूती के लिए महिलाओं को सदस्यता दिलाई जा रही है। कोन ब्लॉक अध्यक्ष पूजा ने कहा कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओ को संगठन से जोड़ा जाएगा।

Advertisement

इस मौके पर रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक अध्यक्ष तेतरी देवी, ममता, सीता देवी, राजकुमारी , सुखवंती ,गीता देवी, प्रियंका , शुकुमारी, सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें