
HIGHLIGHTS
- अपहरण और पास्को एक्ट का आरोपी युवक गिरफ्तार
राबर्ट्सगंज, सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने अपहरण एवं पास्को एक्ट के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेमनाथ यादव पुत्र स्व० अमरनाथ यादव निवासी ग्राम शिवखरी रॉबर्ट्सगंज द्वारा पुलिस में शिकायत किया गया कि मोहित यादव पुत्र शिवलाल यादव उम्र लगभग

19 वर्ष निवासी ग्राम परासी पाण्डेय थाना रॉबर्ट्सगंज ने उसकी नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 87, 137(2), 352, 351(2), 64ड भारतीय न्याय संहिता 2023 व 5 L/6 पॉक्सो एक्ट का पंजीकृत किया गया।


अशोक कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में महिला उत्पीड़न सम्बन्धी अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी मोहित यादव को परासी पाण्डेय से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस आरोपी को गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में 3०नि० बृजेश पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी, हे०का० अनीश यादव और का० देवेन्द्र कुमार शामिल रहे।























