BJP कार्यकर्ता व छात्र नेता शुभम पटेल के नेतृत्व में चलाया गया सघन सदस्यता अभियान

अजीत कुमार सिंह

ओबरा, सोनभद्र।  शनिवार को ओबरा नगर के प्रमुख शैक्षिण संस्थानों में भाजपा कार्यकर्ता व छात्र नेता शुभम पटेल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवाओं को भाजपा का सदस्य बनाने हेतु सदस्यता अभियान चलाया गया।

Advertisement

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता व छात्र नेता शुभम पटेल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को गति देने में जुटी है। इसके लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह जिलों में जाकर अभियान को गति देने में जुटे हैं।

Advertisement

आयोग, निगम, बोर्डों में लगातार हो रही तैनातियों से कार्यकर्ताओं का खोया उत्साह जगाने की जुगत चल रही हैं। भाजपा यूं तो प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया था। मगर पार्टी की योजना प्रदेश में दो करोड़ से अधिक सदस्य बनाने की है। सदस्यता अभियान शुरू हुए 19 दिन बीत चुके हैं।

Advertisement

इसके जरिए भाजपा की योजना सदस्यता बढ़ाने के साथ ही क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ाने की थी। जिस क्रम में आज राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में सैकड़ो में छात्र-छात्राओं को 8800002024 पे मिस्ड कॉल के जरिए भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाया गया और कार्यकर्ता आगे भी इसी तरह काम करेंगे।

Advertisement

इस मौके पर अभिनव सिंह, विभूति नारायण शुक्ला, विमलेश विश्वकर्मा, सनी पटेल, चिंटू राव, अमित पांडे, लकी यादव आदि युवजन उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement (विज्ञापन)






Advertisement

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें