एआईएफटीओ का आम चुनाव सम्पन्न

लखनऊ। बीते सोमवार को लखनऊ, ऑल इण्डिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गेनाइजेशन की त्रिवार्षिक कार्यकारिणी के पुनर्गठन हेतु आयोजित अधिवेशन/आम चुनाव निर्विरोध सम्पन्न हुआ।

इसमें मूल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द पाण्डेय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी कौल, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम, प्रान्तीय कार्यकारी महामन्त्री अशोक कुमार अवाक, मूल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एआईएफटीओ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
             

  साथ ही विभिन्न मण्डलों से आए हुए पदाधिकारियों अमर सिंह जिला महामन्त्री सोनभद्र , राहुल -मण्डलीय महामन्त्री विन्ध्याचल मण्डल, रविन्द्र कुमार मण्डलीय अध्यक्ष मेरठ मण्डल, सतीश कुमार मण्डलीय महामन्त्री मेरठ मण्डल एवं सत्यपाल सिंह कर्दम , डॉ विजय भारतीय सिंह -मण्डलीय अध्यक्ष वाराणसी मण्डल, वेद प्रकाश राय मण्डलीय महामन्त्री वाराणसी मण्डल और इन्दु यादव, डॉ सुनील बिझला मण्डलीय अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल ,

डॉ बीना गौतम-पूर्व मण्डलीय अध्यक्ष प्रयागराज मण्डल, रूपचन्द्र गौतम- राजकीय इण्टर कॉलेज प्रयागराज. शिवकिशन यादव  जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़, प्रतीक सिंह  जिला महामन्त्री प्रतापगढ़, रामधन यादव पूर्व जिला महामन्त्री प्रतापगढ़,  दीपक कुमार शुक्ल मण्डलीय महामन्त्री कानपुर मण्डल प्रशान्त कुमार जिलाध्यक्ष इटावा, विनोद पाल पूर्व जिलाध्यक्ष इटावा, राजीव अग्रवाल मण्डलीय अध्यक्ष अलीगढ़ मण्डल, धीरेन्द्र चौधरी मण्डलीय अध्यक्ष देवीपाटन मण्डल, गोरखपुर मण्डल से  सन्तोष कुमार सिंह ,

लखनऊ मण्डल से विनोद कुमार उप-प्रधानाचार्य राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज लखनऊ, डॉ राजेन्द्र आर्य जिलाध्यक्ष लखीमपुर-खीरी, सत्यम शिवम सुन्दरम राजकीय इण्टर इण्टर कॉलेज निशातगंज लखनऊ , पूर्णमासी पूर्व उप- प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कॉलेज रायबरेली एवं सरोज गिरि रायबरेली, अयोध्या मण्डल से अंजू रानी अवस्थी, मालती देवी एवं  अरविन्द प्रकाश त्रिपाठी, चित्रकूटधाम मण्डल से रामबाबू यादव व सुनील कुमार , झाॅंसी मण्डल से महेश शर्मा, बस्ती मण्डल से सचिन यादव आदि ने सोल्लास समारोह में प्रतिभाग किया।
       

  हिमाचल प्रदेश से डॉ अश्विनी कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष, राजस्थान से छगनलाल रोज राष्ट्रीय महासचिव एवं मूल संघ के प्रान्तीय उपाध्यक्ष डॉ सालिकराम प्रजापति राष्ट्रीय उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। मूल संघ के प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम को भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में स्थान  दिया गया है। एनपीएस एवं यूपीएस का विरोध करते हुए ओपीस के लिए संघर्ष जारी रखने का निर्णय लिया गया। एआईएफटीओ के अध्यक्ष  डॉ अश्विनी कुमार के राज्य हिमाचल प्रदेश में ओपीस लागू है। महासचिव छगनलाल रोज के राज्य राजस्थान में ओपीएस लागू हुआ किन्तु वर्तमान सरकार में इस पर पुनः संकट के बदले खड़े हो गए हैं। इसके लिए संघर्ष का रास्ता अपनाने की बात की गई। साथ ही सम्पूर्ण भारतवर्ष में सभी शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की आयु समान करने , शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया एक समान करने, समान विद्यालय व्यवस्था जैसे अन्य मुद्दों पर भी प्रस्ताव  सर्वसम्मति से पारित हुए।

संस्कृति LIVE द्वारा प्रकाशित

Sanskriti Live is a news website. Where you can read news related to religion, literature, art, culture, environment, economic, social, business, technology, crime, agriculture etc. Our aim is to provide you with correct and accurate information. This news website is operated by Sanskriti Live News Network (OPC) Pvt. Ltd. If you want to join us, you can contact us on 7007390035 or info@sanskritilive.in.

टिप्पणी करे

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें