
सोनभद्र। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष (मध्य प्रदेश) व
बर्दी खटाई स्टेट(म प्र) के राजा साहब शीर्ष कांत देव सिंह का आगमन शुक्रवार को सोनभद्र में हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह चंदेल के आवास पर पहुंच कर उनकी माँ स्वर्गीय सुभाग सिंह के देहावसान पर उन्होंने दुख प्रकट किया व श्रद्धांजली अर्पित किया,

इस दौरान उन्होंने कहा की काकी साहब का निधन बहुत दुखद है, उनका मेरे प्रति बहुत हि स्नेह रहा है, अभिषेक सिंह चंदेल ने प्रदेश उपाध्यक्ष का बहुत आभार प्रकट किए की आपने आकर हमे सांत्वना दिया। इस अवसर पर सुरेन्द्र नाथ सिंह, भाजपा पुर्व जिला अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, पूनीत शुक्ला, नृपेर्न्द सिंह, राम प्यारे पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे

































