
HIGHLIGHTS
- वायु प्रदूषण से बचाव विषय पर विद्यार्थियों से हुई परिचर्चा
संतोष दयाल
म्योरपुर, सोनभद्र। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा चिकित्साधिकारी डा० लाल जी के नेतृत्व में स्थानीय बाजार में स्थित बिड़ला विद्या मंदिर इण्टर कालेज म्योरपुर में विद्यार्थियों को वायु प्रदूषण से बचाव के बारे में तथा वायु प्रदूषण फैलने के कारण व मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया

छात्रों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने व वनों को संरक्षित करने को कहा गया विद्यार्थियों के माध्यम से किसानों को जागरूक करते हुए पराली व कृषि अवशेषों को न जलाऐ उसे जैविक खाद बनाने में प्रयोग करें इस मौके पर स्टाफ नर्स मधु यादव, अखिलेश सिंह, मनोज कुमार, मंजू कुमारी,श्रवण कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।






































